Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :  होली और शब-ए-बारात पर प्रशासन ने किया सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

पांच कंपनी अतिरिक्त फोर्स के अलावा 2000 जिला बल रहेंगे तैनात रैफ को लगाया गया, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से रहेगी हुड़दंगियों पर नजर Hazaribagh : होली और शब-ए-बारात के लिए हजारीबाग में व्यापक विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम जिला व पुलिस प्रशासन ने किया है. हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे के संयुक्त आदेशानुसार शब-ए-बारात एवं होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे हजारीबाग अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ विद्याभूषण की ओर से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करता हुआ नजर आएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. होली में पुलिस मुख्यालय ने हजारीबाग जिले को पांच कंपनी अतिरिक्त बल मुहैया कराई है. इसके अलावा 2000 जिला बल भी त्योहार के दौरान तैनात रहेंगे. रैफ की भी तैनाती होली में की जाएगी. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-congress-workers-protest-in-front-of-sbi-branch/">मझगांव

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई शाखा के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस रद्द

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. इस बाबत पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच भी की जा रही है. हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने सम्मिलित रूप से आम लोगों से यह भी अपील की है कि अगर आपके इलाके में कहीं कोई घटना घटी या कोई सूचना मिले, तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दे सकते हैं. अगर फोन नहीं कर पाए तो व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए भी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाया जा सकता है. प्रशासन लोगों की सूचना पर कार्रवाई करेगी. होलिका दहन के दौरान भी विशेष एतिहायत बरतने की अपील की गई.

जुलूस में डीजे बजाने की इजाजत नहीं- एसपी

हजारीबाग एसपी ने होली के साथ-साथ रामनवमी और मंगला जुलूस को लेकर भी विशेष तैयारी करने की जानकारी साझा की. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जुलूस में डीजे बजाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. विभिन्न अखाड़ा ताशा, बाजा, चोंगा के जरिए गाना बजा सकते हैं. हजारीबाग में होली के बाद पहले मंगलवार से ही रामनवमी का आगाज शुरू हो जाता है. पहले मंगलवार से ही मंगला जुलूस का आयोजन होता है. इस कारण प्रशासन इस बार होली और शब-ए-बरात से ही सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम करने में जुट गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-chirkunda-congress-workers-raised-slogans-of-government-should-increase-corruption/">धनबाद:

चिरकुंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘भ्रष्टाचार बढ़ाये सरकार’  के नारे

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी- डीसी

उपायुक्त ने कहा कि जिले भर में मजिस्ट्रेट की बहाली कर दी गई है. सिर्फ बल ही नहीं, इस बार ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी. कोई भी व्यक्ति नियम न तोड़े और उत्साह के साथ पर्व मनाए. प्रशासन हमेशा लोगों के साथ है. उन्होंने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. हजारीबाग नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जानकारी दी कि साफ-सफाई के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. पानी की व्यवस्था के लिए विशेष आदेश निर्गत किया गया है. फिलहाल नगर निगम के पास नौ टैंकर हैं. अन्य 10 टैंकी खरीदने के लिए टेंडर कर दिया गया है. वहीं चापाकलों को भी दुरुस्त किया जा रहा है.

इन बातों का रखें ख्याल

* शब-ए-बारात एवं होली के दिन किसी भी घातक हथियार अग्नेयास्त्र, लाठी आदि को लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू रहेगा. * सोशल नटवर्किंग पर भड़काऊ मैसेज, ऑडियो, वीडियो के प्रेषण पर प्रतिबंध रहेगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जायगी. * जबरदस्ती न तो किसी को गुलाल-रंग लगाया जाए, और न ही किसी प्रकार की हुड़दंगबाजी की जाए ताकि शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े. * 10.00 बजे रात्रि से 6.00 बजे प्रातः तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं किया जाए. * शब-ए-बारात एवं होली के दिन शांतिप्रिय और नशामुक्त कार्यक्रम होना चाहिए. * होलिका दहन का कार्यक्रम ऐसे जगह आयोजित हों, जो बिजली के पोल, अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर हो. * शब-ए-बारात, होलिका दहन एवं होली कार्यक्रम को आयोजित करने के दौरान यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं किया जाए. * निषेधाज्ञा आदेश सरकारी कार्य के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस बल और सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा. * यह निषेधाज्ञा आदेश शव यात्रा एवं शादी-विवाह में लागू नहीं होगा. * निषेधाज्ञा आदेश छह से नौ मार्च तक लागू रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही