Search

 
 
 

हजारीबाग : नकली NCERT किताबों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,  तीन दुकानदारों पर FIR

झारखंड के हजारीबाग जिले में नकली NCERT किताबों की बिक्री के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने शहर के तीन पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इनमें संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-1 और ज्ञान भंडार-2 के संचालक शामिल हैं.
 
उपायुक्त हेमंत सती

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में नकली NCERT किताबों की बिक्री के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने शहर के तीन पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इनमें संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-1 और ज्ञान भंडार-2 के संचालक शामिल हैं.

 

जानकारी के अनुसार नकली NCERT पुस्तकों की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तीनों दुकानों में एक साथ छापेमारी की.

 

जांच के दौरान दुकानों में रखी गयी कई NCERT पुस्तकों पर आधिकारिक होलोग्राम नहीं मिला. साथ ही किताबों के पन्नों और प्रिंट की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गयी.

 

जांच के दौरान दुकानदारों ने प्रशासन को बताया कि वे छात्रों से पुरानी NCERT किताबें खरीदकर अन्य विद्यार्थियों को बेचते हैं. हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला नकली पुस्तकों की बिक्री से जुड़ा प्रतीत हुआ.

 

छापेमारी के दौरान प्रशासन ने बड़ी संख्या में किताबें जब्त कीं और आसपास मौजूद लोगों को गवाह बनाया गया. इसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज किया गया.

 

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और विश्वसनीय दुकानों से ही किताबें खरीदें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही