Search

हजारीबाग : डीवीसी की कार्यशाला में दफ्तरों में हिन्दी में काम करने की वकालत

Hazaribagh : भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय के तत्वावधान में डीवीसी हजारीबाग में शुक्रवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सांख्यिकी के जनक डॉ. प्रो. पीसी महालनोबिस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, डीवीसी के निदेशक व उप निदेशक क्रमवार डॉ संजय कुमार व डॉ जीतेंद्र झा, बैंक ऑफ इंडिया की हिंदी अधिकारी इंद्रा सिंह, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षक सह पर्यावरणविद् डॉ मनोज कुमार ने दफ्तरों ने हिन्दी में काम करने पर जोर दिया. इससे पहले राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय हजारीबाग के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार, के.वी.शेखर और जयदेव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. वहीं राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्रशिक्षु छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार ने स्वागत भाषण दिया गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग

: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp