Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रसव के बाद मिठाई के नाम पर वसूले जाते हैं पैसे, मरीज परेशान

 
Hazaribagh: सदर अस्पताल में प्रसव के बाद मिठाई खिलाने के नाम पर हजारों रुपए की वसूली अब प्रचलन बन गया है. बेटे के जन्म पर 3000 रुपए और बेटी होने पर 1000 रुपए मिठाई खिलाने के नाम पर वहां प्रसूति के परिजनों से वसूले जा रहे हैं. वार्ड में सफाई के नाम पर भी अवैध उगाही की बात कही जा रही है. पैसे नहीं देने पर वहां भर्ती प्रसूति और उनके परिजनों पर दबाव बनाया जाता है. परिजन अस्पताल प्रबंधन से शिकायत करने की जगह इसलिए खामोशी से पैसे निकालकर देने पर विवश हैं कि कहीं प्रसूति या नवजात के साथ पैसे मांगनेवाले कोई अनहोनी न कर दें. इस संबंध में कई बार कुछ लोगों ने विभाग को सूचना भी दी, लेकिन कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ.
मंडई निवासी प्रसूति रवीना ने बताया कि दो दिन पहले वह सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी. उन्हें बेटा हुआ. उनके वार्ड में तैनात महिलाकर्मियों ने उनसे मिठाई खिलाने के नाम पर 3000 रुपए की मांग की. रवीना ने यह भी कहा कि पैसे के अभाव में प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं गए. अब सदर अस्पताल में एक सफाईकर्मी ने भी उनसे पैसे मांगे. अंत में मिठाई खिलाने के नाम पर 1000 रुपए देना पड़ा. वहीं बेंदी की प्रसूति कविता ने बताया कि उन्हें बेटा हुआ. वहां तैनात महिलाकर्मियों ने उनसे मिठाई खिलाने के नाम पर उनसे 3000 रुपए लिए. उन्हें यह भय हो गया कि कहीं महिलाकर्मी उनके या उनके बच्चे के साथ कुछ अनहोनी न कर दे. पेलावल के मिनहाज अंसारी ने कहा कि सदर अस्पताल में उनका परिवार भी भर्ती हुआ था. उनकी पत्नी के बच्चे होने पर उनसे भी मिठाई के नाम पर पैसे की मांग की गई.

आवेदन आने पर होगी कार्रवाई : डीएस

सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ विनोद कुमार ने कहा कि इस तरह की शिकायत से संबंधित आवेदन आने पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि ऐसी व्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए एक मैनेजर को वहां नियुक्त किया गया है. जिनसे पैसे की मांग की जाती है, वह पैसा नहीं देकर उसकी शिकायत उनके पास आकर करें. वैसे अपनी ओर से भी वह जांच करवाएंगे और दोषी पाए जानेवालों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modi-government-removed-shashi-tharoor-from-the-post-of-chairman-of-parliamentary-committee/">मोदी

सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, अधीर रंजन के साथ भाजपा सांसद ने कहा, बहाल करें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही