Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सिरिंज के बाद अब एचएमसीएच में ब्लड बैग खत्म

Advertisement
Advertisement
मरीज की मदद को ब्लड बैंक पहुंचे सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि तो खुली पोल यहां हर रोज 25-30 मरीजों को होती है ब्लड आपूर्ति, लगाया जाता है रक्तदान शिविर हजारीबाग विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने डीसी को किया ट्वीट ब्लड बैंक प्रभारी, उपाधीक्षक और अधीक्षक से मिलकर कराया अवगत, तत्काल ब्लड बैग उपलब्ध कराने की मांग की Hazaribagh : बीसीजी का टीका देनेवाले सिरिंज के बाद अब हजारीबाग शेख भिखरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लड बैंक से ब्लड बैग ही खत्म हो गया है. ऐसे में मरीजों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है. दोनों मामले तब सामने आए, जब जरूरतमंद टीकाकरण या ब्लड के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के परिजन झंडा चौक स्थित हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय पहुंचे. यहां उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी से मुलाकात कर बताया कि ब्लड बैंक में ब्लड बैंक की कमी के कारण उन्हें रक्त नहीं मिल पा रहा है जबकि उनके पास ब्लड डोनर भी उपलब्ध है. इस बात की जानकारी पाते ही तत्काल विधायक मीडिया प्रतिनिधि ब्लड बैंक पहुंचे और जब स्थिति का जायजा लिया तो पता चला की ब्लड बैग समाप्त हो गया है. इस संबंध में जब ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार से संपर्क साधा, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अधीक्षक को कई बार इसके लिए पत्राचार किया है. रंजन चौधरी ने बाद में एचएमसीएच कर उपाधीक्षक डॉ. ए.के.सिंह और अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार से भी मुलाकात की और जनहित में तत्काल ब्लड बैग उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें-समय">https://lagatar.in/108-ambulance-not-found-on-time-girl-and-woman-commit-suicide-three-news-from-jamshedpur-including/">समय

पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें

अस्पताल अधीक्षक ने कहा- 200 ब्लड बैग मंगा लिया गया

अधीक्षक डॉ.विनोद कुमार ने बताया कि एनएचएम की ओर से ब्लड बैग की आपूर्ति की जाती है. अगर एनएचएम में नोट एवेलेबल (एनए) रहा, तो ऐसे में स्थानीय स्तर पर खरीदारी की जाती है. हमें एनएचएम से एनए मिलने के बाद ऑर्डर दिया गया है, लेकिन आपूर्ति नहीं हो सकी, जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि आज ही 200 ब्लड बैग मंगा लिया गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-arrested-with-weapon-2-news-including-pistol-found-during-search-of-house/">हजारीबाग

: हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिला तमंचा समेत 2 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/blood-bag-twit_236-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

अस्पताल प्रबंधन का रवैया सुस्त : रंजन चौधरी

सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि जो भी हो अगर अस्पताल प्रबंधन सजग रहता, तो शायद ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती. लेकिन अस्पताल प्रबंधन का रवैया सुस्त है. किसी भी ब्लड बैंक के लिए ब्लड बैग नितांत आवश्यक है. इसके बिना न तो रक्त का संग्रहण हो सकेगा और न ही रक्त की आपूर्ति हो सकेगी. ऐसे में अगर जल्द ब्लड बैग नहीं उपलब्ध कराया गया, तो किसी जरूरतमंद मरीज को ससमय रक्त नहीं मिल सकेगा और इसके कारण रक्तदान शिविर भी प्रभावित होंगे. इस संबंध में उन्होंने डीसी को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही