Search

 
 
 

हजारीबाग : अग्रवाल युवा मंच ने धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

 
सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने हनुमान जी के अनेकों भजन प्रस्तुत किये Hazaribagh: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी की समाप्ति के बाद श्रद्धालु हनुमान जन्म उत्सव की तैयारी में लग जाते हैं. इसी क्रम में मंगलवार को मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर प्रांगण में धूमधाम के साथ हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया. सर्वप्रथम हनुमान जी की पूजा अर्चना मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा ने की. यजमान स्वरूप शुभम रामरायका एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न किया गया. इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ हुआ. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, फिर सभी श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया. कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने हनुमान जी की भजनों से सभी भक्तों को जमकर झुमाया. कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक उन्होंने कई भजन प्रस्तुत किये गये. इसमें अंजनी मां के होए लाल बधाई सारे भक्त ने, उठे तो बोले राम बैठे तो बोले राम एक के रोम रोम में राम राम......कर राम का ध्यान जपे यह तो सुबह शाम ऐसा है..... मेरा बजरंग बाला हो मेरा बाला सालासर वाला.... जैसे आने को भजनों पर उन्होंने भक्तों को जमकर झुमाया. इसे भी पढ़ें-एयरटेल">https://lagatar.in/used-to-cheat-in-the-name-of-part-time-job-cid-arrested-two/">एयरटेल

में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करते थे ठगी, CID ने दो को किया गिरफ्तार

जय श्री राम, जय हनुमान की गूंज

कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम, जय हनुमान का जयकारा लगातार लगता रहा. जयकारा से मंदिर गूंजता रहा. कार्यक्रम के अंत में महा आरती के साथ कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर भक्तों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में भव्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने अपने अनेकों भजनों से भक्तों को जमकर झुमाया. आयोजक मंडली ने उनका आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें-प्रत्येक">https://lagatar.in/every-worker-should-consider-himself-a-candidate-and-work-hard-great-results-will-come-babulal-marandi/">प्रत्येक

कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर कड़ी मेहनत करें, आयेगा शानदार परिणाम : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही