Search

 
 
 

हजारीबाग : कृषि विकास : 260.76 लाख रुपए की कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार

 

आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में बिंदुवार चर्चा, डीसी नैंसी सहाय ने दिए गए कई निर्देश

  • वार्षिक कृषि उन्नति योजना के क्रियान्वयन पर बनी सहमति
  • किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय
Hazaribagh :  डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में शुक्रवार को आत्मा शासकीय निकाय की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. इसमें वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक कृषि उन्नति योजना पर विस्तृत चर्चा कर इसके क्रियान्वयन के लिए सहमति दी गई. बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 260.76 लाख रुपए की कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके अंतर्गत कृषकों का प्रशिक्षण, परिभ्रमण, कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन, किसान गोष्ठी, किसान मेला एवं संबंधित कर्मियों का मानदेय भुगतान आदि विषय शामिल है. खेती की नई तकनीक के एक्सपोजर के लिए राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों, शोध संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालय आदि के भ्रमण के लिए किसानों के चयन का निर्देश दिया गया है. साथ ही मौसम के अनुरूप क्षेत्रीय स्तर पर किसानों के उन्मुखीकरण के लिए कृषक पाठशाला और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर आत्मा कर्मी एटीएम-बीटीएम की हड़ताल अवधि के मानदेय समायोजन संबंधी सभी मामले पर अन्य जिलों के समरूप समायोजन प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पीडी आत्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मी व प्रगतिशील किसान मौजूद थे.

अनुदानित दर पर दिये जाएंगे खाद व सिंचाई उपकरण

बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यकारिणी समिति की बैठक में दलहन, तिलहन, मोटे अनाज, पोषक अनाज आदि के उत्पादन, रखरखाव एवं वितरण सहित विभिन्न पहलुओं संबंधी तैयार प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. इस पर समन्वय कर कार्य करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कृषि उत्पादों को बढ़ाने एवं किसानों को कृषि तकनीक, खाद और सिंचाई व्यवस्था के लिए लक्ष्य के अनुरूप अनुदानित दर पर पारदर्शी तरीके से कार्य करने कहा गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-tpc-took-responsibility-for-the-murder-of-coal-trader-rajendra-sahu/">झारखंड

: टीपीसी ने ली कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या की जिम्मेवारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही