Search

 
 
 

हजारीबाग : एआईएमआईएम ने झूठी प्राथमिकी का लगाया आरोप, विस प्रभारी ने खोला मोर्चा

 
पुलिस करे उचित न्याय, नहीं तो एआईएमआईएम सड़कों पर करेगा आंदोलन : सूरज Barhi : भीम आर्मी सेना के जिला सचिव राहुल अंबेडकर और लक्ष्मण राव पर हुई प्राथमिकी को एआईएमआईएम के बरही विधानसभा प्रभारी सूरज दास ने झूठ करार दिया है. उन्होंने बताया कि कुछ वरिष्ठ समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर राजनीतिक दवाब बनाकर मामले को मोड़ने का काम किया है. उन्होंने बताया कि मामला जमीन विवाद का है. पिछले सप्ताह धनवार के कुछ लोगों ने एक महिला को बहला-फुसला कर जमीन को हड़पने के नीयत से एक पिछड़ी जाति के घर पर पथराव और पुरानी चहारदीवारी को अपना बताते हुए तोड़ने का काम किया था. इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को भी दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया. लगभग सप्ताह दिन बाद मामले को राजनीतिक तूल देते हुए बरही के कुछ वरिष्ठ समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने जमीन विवाद को दुष्कर्म में परिणत कर पीड़ित पर मामला दर्ज करवाया गया, जो शर्मनाक है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asa-staged-a-sit-in-demanding-the-status-of-first-official-language-to-santali/">जमशेदपुर

: संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर एएसए ने दिया धरना

पुलिस दबाव में कर रही काम : सूरज दास

सूरज दास ने आरोप लगाया कि सबकुछ जानते हुए भी पुलिस ने भी दवाब में मामला दर्ज किया है, जिससे स्पष्ट है कि बरही पुलिस दवाब में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि पुलिस निष्ठा पूर्वक कार्य करेगी और पूरे मामले को सामने लाएगी. निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी. आरोप लगाने वाले नेताओं से समाजसेवा की गरिमा को समझने की नसीहत देते हुए बिना भेदभाव के निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करने की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस बिना जांच किए किसी राजनीतिक दबाव में आकर भीम आर्मी के किसी भी समाजसेवी को गिरफ्तार करती है, तो उनकी पार्टी संवैधानिक तरीके से न्याय के लिए सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-primary-teachers-association-submitted-memorandum-to-deo/">जमशेदपुर

: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूसरी खबर

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बरही प्रखंड में विशेष शिविर की तिथि निर्धारित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mmmm-1-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barhi : राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य में 14 जुलाई से 14 अगस्त तक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत प्रखंड में भी विभिन्न तिथियों में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए बीडीओ सीआर इंदीवर ने पत्र जारी कर पंचायतवार तिथियों की घोषणा की है. जारी पत्र के अनुसार दो अगस्त को पंचमाधव और कोल्हुआकला, पांच अगस्त को करियातपुर व डपोक, सात अगस्त को बरसोत व धनवार, आठ अगस्त को रानीचुआं व खोड़ाहर, 10 अगस्त को केदारुत व दुलमहा, 12 अगस्त को गौरियाकरमा व विजैया और 13 अगस्त को मलकोको व भंडारो में शिविर की तिथि निर्धारित की गई है. बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव, मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य प्रबुद्धजनों से इस शिविर की जानकारी देने और निर्धारित तिथि पर लाभुक को लाने की अपील की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही