Search

 
 
 

हजारीबाग: AKC अस्पताल के कर्मी केशो रॉय ने बढ़ाया झारखंड का मान, प्रशस्ति पत्र भेज PM ने दिया सम्मान

 
Giddi :  गिद्दी स्थित आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय के कर्मी केशो रॉय ने पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मान दिया है. दरअसल डॉ. राय ने कोरोना काल में टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान दिया था. डॉ. राय को भेजे गए पत्र में पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा है, "उनके जैसे स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता की वजह से ही वैश्विक महामारी के बाद कोरोना काल में टीकाकरण अभियान सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर पाया. देश ने इतिहास रचा और टीकाकरण 200 करोड़ तक पहुंचने में कामयाब हुआ. टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू होकर 17 जुलाई 2022 तक 200 करोड़ तक पहुंच गया, जो मील का पत्थर साबित हुआ. इसके लिए वे बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं." इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-achievement-of-vinoba-bhave-university-pgdmlt-course-done-without-noc/">हजारीबाग:

विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कारनामा : बिना NOC के ही करा दिया PGDMLT का कोर्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही