Search

 
 
 

हजारीबाग : रामनवमी को लेकर अलर्ट, किया गया फ्लैग मार्च

 
रामनवमी शांति और सद्भाव से मनाने की अपील Chauparan, Hazaribagh:  जिले के विभिन्न प्रखंडों में रामनवमी को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट है. मंगलवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ संजय यादव और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च चौपारण थाना से प्रारंभ होकर प्रखंड के चौपारण, महराजंगज, बेढना बारा, बसरिया, रामपुर, सिंघरावां सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में नशामुक्त रामनवमी मनाने की अपील की गयी. सीओ संजय यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया और हुड़दंगियों, असामाजिक तत्वों व भ्रांतियां फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी. वर्तमान समय में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी है. ऐसे में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास न करें. ऐसा करते पकड़े जाने पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी. वही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या वारदात के लिए प्रशासन को त्वरित खबर करें. इसे भी पढ़ें-जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-raid-ends-ed-officials-took-antu-tirkey-and-bipin-singh-with-them/">जमीन

घोटाला मामला : ईडी की छापेमारी खत्म, अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को अपने साथ ले गए ईडी के अधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही