Search

 
 
 

हजारीबाग : मजदूरों के नाम पर अवैध निकासी का आरोप

 
Vishnugarh, Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक हुई. अध्यक्षता 20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा और संचालन बीडीओ अखिलेश कुमार ने किया. इस दौरान अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, आपूर्ति, पशुपालन विभाग समेत जेएसपीएल, सिंचाई योजना, बिरसा हरितक्रांति योजना और राजस्व विभाग पर बिंदुवार चर्चा की गई. बैठक में मनरेगा को लेकर आरोप लगाया गया कि फर्जी मजदूरों के नाम पर फर्जी भुगतान किया जा रहा है. इसको लेकर कार्रवाई की मांग की गई. बैठक में वन विभाग के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर रोष जताया गया. बैठक में अंचलाधिकारी विकास कुमार टुड्डू, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, 20 सूत्री सदस्य राजू श्रीवास्तव, बीपीओ राज मोहन वर्मा, मनरेगा जेई नीरज हजारी, संजय प्रजापति, लक्ष्मी देवी, कपिलदेव चौधरी, अब्बास अंसारी, राणा इकबाल खान, विशेश्वर स्वर्णकार, ममता सिंह, रामचंद्र दांगी, डाॅ. चंद्रवेश्वर प्रसाद, अभय कुमार, कुणाल कुमार, पीयूष कुमार, शीतल कंडेर, लक्ष्मी कुमारी, राज कुमार, अविनाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-teacher-was-not-even-given-an-explanation-she-was-directly-suspended/">हजारीबाग

: शिक्षिका को स्पष्टीकरण तक नहीं, सीधे कर दिया निलंबित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही