Search

 
 
 

हजारीबाग :पुश्तैनी घर में तोड़फोड़, जातिसूचक गाली देने का आरोप

 
जातिसूचक गाली भी दी, चार लोगों पर लगाया आरोप पीड़ित महिला ने गांव के चार लोगों को किया नामजद Chauparan, Hazaribagh: चौपारण प्रखंड की चयकला पंचायत के ग्राम चयखुर्द निवासी कारु भुइयां की पत्नी जमनी देवी ने चौपारण थाना में लिखित शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है. उसने कहा है कि उसका पति कारू भुइयां और बेटा राजू भुइयां तीनों मजदूरी करने बाहर गए थे. इसी बीच गांव के ही आमिल उर्फ महरू, आकिल उर्फ छोटे, मुजम्मिल और अरमान ने मेरे पुश्तैनी मिट्टी व खपरैल के मकान को तोड़ दिया. विरोध करनें पर चारों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा. साथ ही मेरे परिवार के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. पीड़िता ने इस घटना की सूचना चयकला मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर को दिया. घटनास्थल पर जब मुखिया प्रतिनिधि आए और उनलोगों को तोड़फोड़ और लूटपाट करने से रोका, तो उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए. इसके बाद वे लोग घर में लगे दरवाजा, लकड़ी के काठ और बांस को भी उठा कर ले गए. मुखिया प्रतिनिधि ने इस घटना क्रम का वीडियो मोबाइल से रिकार्ड कर सुरक्षित रख लिया है. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mahant-vijayanand-das-of-bada-akhara-invited-from-ayodhya/">हजारीबाग

: बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास को अयोध्या से आमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही