Search

 
 
 

हजारीबाग : जेपी पटेल के दौरे को लेकर गठबंधन के कार्यकर्ता उत्साहित

 
Hazaribagh:  हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल के दौरे को लेकर बैठक की गई. पटेल के अपने पैतृक गांव एवं विष्णुगढ प्रखंड के विभिन्न गांवों के दौरे को लेकर भेलवारा, खरकी, बलकमक्का, जोबर विधायक मोड़, सारूकुदर, फराचांच, सिमरबेडा, चिहुटिया, नागी, सपमरावा, चानो, तिलैया, नरकी आदि गांवों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद विष्णुगढ प्रखंड में पटेल का पहला दौरा रविवार को होगा. जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जयप्रकाश भाई पटेल का बिष्णुगढ प्रखंड में जोरदार स्वागत किया जायेगा. इस बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन हजारीबाग लोकसभा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा. इस क्रम में पूरे लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभाओं का आयोजन किया जायेगा. इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को जिताने का मन बना चुकी है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/good-friday-celebrated-under-the-leadership-of-bishop-in-the-forest-area-of-palamu/">पलामू

के जंगली इलाके में बिशप की अगुवायी में मनाया गया गुड फ्राइडे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही