Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : आवासीय प्लॉट के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रद्द होगा आवंटन

Advertisement
Advertisement
वर्षों से बोर्ड की संपत्ति पर अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को भाड़ा सह क्रय के आधार पर किया जाएगा आवंटन अध्यक्ष ने शुरू की आवास बोर्ड की संपत्तियों की खोजबीन, हजारीबाग से आरंभ हुआ प्रमंडल वार दौरा Hazaribagh : झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने हजारीबाग सहित सभी प्रमंडल में अपनी संपत्तियों की खोजबीन शुरू कर दी है ताकि खाली जमीन, अतिक्रमित जमीन और मकान की स्थिति का आकलन किया जा सके. इसी सिलसिले में हजारीबाग के दौरे पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान शुक्रवार को हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने प्रमंडल वार दौरा कर संपत्तियों का जायजा लेना प्रारंभ कर दिया है. इसकी शुरुआत हजारीबाग स्थित दीपूगढ़ा हाउसिंग कॉलोनी से प्रारंभ हुई. उन्होंने पदाधिकारी से संपत्ति की सूची मांगी. इससे स्पष्ट हो गया कि इन कॉलोनी में बोर्ड की ओर से पूर्व में आवंटित आवासीय प्लॉट का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले पर विशेष नजर होगी क्योंकि अध्यक्ष ने पहले ही साफ कर दिया कि आवासीय प्लॉट लेकर व्यावसाय करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-hand-over-the-plot-of-proposed-cancer-hospital-to-pal-brothers/">धनबाद

: प्रस्तावित कैंसर हॉस्पिटल का भूखंड पाल बंधुओं को सौंपने का आदेश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/naksha_222-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />  

लॉटरी से भूखंड और फ्लैट के आवंटन में गड़बड़ी के आरोप

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड पर लॉटरी से भूखंड और फ्लैट के आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगते रहे हैं. राज्य गठन के बाद बोर्ड ने जितनी बार लॉटरी की, सभी में विवाद हो गया. उसे समाप्त करने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अवैध रूप से 10 वर्षों से अधिक मकान में रह रहे हैं उनके हित में बोर्ड कुछ बड़ा फैसला ले सकता है. भ्रमण के दौरान झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सचिव, आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता, नगर निगम के अभियंता, मुख्यालय वह हजारीबाग के कर्मचारी आदि मौजूद थे. इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शर्मा, नवीन जॉर्ज, डॉ मिथिलेश कुमार, एडवोकेट प्रीतम गुप्ता, समाजसेवी अनुपम सिन्हा, रवि सिंह आदि मौजूद थे. इससे पहले झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया. मौके पर उन्होंने दीपूगढ़ा हाउसिंग आवासीय कॉलोनी की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर आवास बोर्ड के अध्यक्ष ने जल्द संज्ञान लेने की बात कही. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-angry-at-bjp-leader-imposed-class/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता पर भड़के डीआरएम, लगाई क्लास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही