Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: धारा 144 व डीजे प्रतिबंध के खिलाफ अमन करेंगे बेमियादी भूख हड़ताल

Hazaribag : रामनवमी जुलूस में धारा 144 (निषेधाज्ञा) और डीजे पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ लोगों में रोष है. इसके खिलाफ हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन कुमार गुरुवार से बेमियादी भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. इस बाबत उन्होंने एसडीओ कार्यालय में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि बड़ा अखाड़ा में 16 मार्च से जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जा रहे हैं. अमन ने आरोप लगाया है कि मंगला जुलूस के दौरान डीजे और परंपरागत हथियार को बैन करना यह रामनवमी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इससे रामनवमी की भव्यता ही समाप्त हो जाएगी. आवेदन के जरिए उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीजे पर रोक के लिए जो अधिसूचना जारी की गई है, उसे अविलंब वापस लिया जाए. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/4952-cases-of-illegal-mining-came-to-light-in-jharkhand-in-two-years-fir-registered-in-1247-cases/">झारखंड

में दो साल में अवैध खनन के 4952 मामले आये सामने, 1247 मामलों में एफआईआर दर्ज

सदियों की परंपरा को जारी रखने दिया जाए - अमन

अमन कुमार ने कहा कि जुलूस के दौरान परंपरागत अस्त्र-शस्त्र से खेलने की जो सदियों से परंपरा थी, उसे जारी रखते हुए धारा 144 समाप्त किया जाए. प्रशासन चाहे तो डीजे का वॉल्यूम व मानक तय करे, भक्ति गाने को शॉर्टलिस्ट करे, फूहड़ व अश्लील गाने पर रोक लगाए हम रामभक्त मानने को तैयार हैं. एसडीओ कार्यालय में आवेदन देने के दौरान रामनवमी महासमिति पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा एससी मोर्चा जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि, अजय दास और सोनू कुमार की उपस्थिति थी.

मंगला जुलूस पर हुआ था विरोध

इससे पहले मंगलवार को हजारीबाग में मंगला जुलूस निकालने के दौरान झंडा चौक पर राम भक्तों ने विरोध दर्ज करते हुए नारेबाजी की थी. युवाओं की मांग थी कि परंपरागत हथियार के साथ जुलूस निकालने की इजाजत प्रशासन दे. साथ ही साथ डीजे को बैन किया गया है, उसे हटाया जाए. इसे भी पढ़ें - नियोजन">https://lagatar.in/bjps-uproar-over-planning-policy-had-to-stop-the-live-telecast-of-the-proceedings-of-the-house/">नियोजन

नीति पर भाजपा का हंगामा, बंद करना पड़ा सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही