Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शिक्षा विभाग की गजब कहानी, विद्यालय भवन का हो गया उद्घाटन, अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भनक तक नहीं

Advertisement
Advertisement
  • पत्थरों और झाड़ियों से भरा पड़ा है विद्यालय अहाता
  • न जमीन का समतलीकरण, न ही पहुंच पथ बनाया
Atul Anand Tatijharia (Hazaribagh) : प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भवन बनकर तैयार है. हालांकि यहां तक पहुंच पथ नहीं बनाया गया है. भवन के चारों ओर भूमि का समतलीकरण भी नहीं हो पाया है. फिर भी इस विद्यालय का उद्घाटन 15 नवंबर 2023 को ऑनलाइन कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों तक को इसकी भनक भी नहीं लगी और उद्घाटन हो गया. यहां तक कि विद्यालय के चारदीवारी पर मुख्य प्रवेश द्वार पर उद्घाटन से संबंधित बोर्ड भी लगाए गए हैं. शिलापट्ट पर उद्घाटनकर्ता कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मांडू जयप्रकाश भाई पटेल, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और बरही विधायक उमाशंकर अकेला का नाम अंकित है. उक्त भवन को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 4.483 करोड़ की लागत से बनाया गया है. हैरत की बात है कि जिले के शिक्षा पदाधिकारी को भी इस विद्यालय के भवन के उद्घाटन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. आवासीय विद्यालय का भवन बाहर से भव्य दिखाई दे रहा है, लेकिन भवन से चारदीवारी तक कहीं भी भूमि का समतलीकरण नहीं किया गया है. चारों ओर छोटे-बड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं. मिट्टी का ढेर और झाड़ियों से विद्यालय अहाता भरा हुआ है. यहां तक कि विद्यालय तक पहुंच पथ भी नहीं बनाया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भवन निर्माण की गुणवत्ता और इसके पूर्णता पर प्रश्न उठाया है. कहा कि आखिर इस भवन का उद्घाटन गुपचुप तरीके से क्यों किया गया? दूसरी ओर अगले सत्र यानी अप्रैल माह से इस विद्यालय को निर्बाध रूप से चालू करवाने की मांग की है.

उद्घाटनकर्ता तक को उद्घाटन का पता नहीं

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय भवन के उद्घाटन बोर्ड में जिन विशिष्ट अतिथियों का नाम दर्ज है, उन्हें भी उद्घाटन की कोई जानकारी नहीं है. बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव से पूछने पर बताया कि इस संबंध में उन्हें कुछ पता नहीं है कि कब इसका उद्घाटन हुआ है. स्थानीय प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह, शिबू प्रसाद सोनी, सांसद प्रतिनिधि एमके पाठक, कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद यादव, उपेंद्र पांडेय समेत बीडीओ तक को इस बारे में जानकारी नहीं है.

20 सूत्री की बैठक में हैंडओवर का उठा था मुद्दा

टाटीझरिया प्रखंड सभागार में बीते 10 जनवरी को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई थी. इस बैठक में अध्यक्ष ने इस विद्यालय के हैंड ओवर का मुद्दा उठाया था. इसके जवाब में बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने हैंड ओवर लेने के पूर्व, अहाते और भवन के अंदर फिनिसिंग कार्य देख लिए जाने की बात कही थी. इससे यह स्पष्ट था कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी. बैठक में ही उपस्थित सांसद प्रतिनिधि ने जानकारी दी थी कि विद्यालय के भवन का उद्घाटन भी हो चुका है. यह सुनकर बैठक में मौजूद सभी लोग अचंभित हो गए कि आखिर भवन का उद्घाटन कब हो गया.

क्या कहते हैं डीईओ उपेंद्र नारायण

हजारीबाग डीईओ उपेंद्र नारायण ने कहा कि टीटीझरिया प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के भवन का उद्घाटन कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं है. बच्चे वहां पढ़ रहे हैं या नहीं पढ़ रहे हैं, इस बारे में भी पता नहीं है. जब सभी बच्चों को उक्त विद्यालय में शिफ्ट कराया जाएगा, तो पहुंच पथ बना दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-drug-addiction-ruined-the-future-of-three-friends/">हजारीबाग

: ड्रग्स की लत ने तीन दोस्तों का भविष्य किया बर्बाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही