Search

 
 
 

हजारीबाग: अंबा प्रसाद ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

 
Hazaribagh: रांची रिम्स में घायल मोहरम्मद सरफराज की गुरुवार सुबह मौत हो गई. बता दें कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़कागांव की सिरमा पंचायत के छवनिया पगार में 11 हजार वोल्ट बिजली करंट से घायल 18 वर्षीय युवक मोहम्मद सरफराज का रिम्स में इलाज चल रहा था. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. युवक का शव घर आने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. सूचना मिलने पर विधायक अंबा प्रसाद गांव पहुंची और मृतक के परिजन से मिलकर दु:ख व्यक्त किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग से निर्धारित मुआवजा राशि जल्द दिलाने का प्रयास करेंगी. इसे भी पढ़ें– आप">https://lagatar.in/aaps-gujarat-convenor-gopal-italia-in-delhi-polices-custody-made-objectionable-remarks-on-pm-modi/">आप

के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
परिजनों ने बताया सरफराज चार माह बाद 2023 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था. फिलहाल वह बड़कागांव हाईस्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय का विद्यार्थी था. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह, प्राचार्य कृष्ण कुमार, शिक्षक अशोक राम, मनीष चंद्र पांडे, मदन कुमार व सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने सरफराज की मौत पर शोक व्यक्त किया. बता दें कि नौ अक्तूबर को छवनिया में हुई इस घटना में आठ लोग घायल हो गये थे. इसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. पहले मोहम्मद नियामत अली की मौत मौके पर ही हो गई थी. अब भी चार लोगों का इलाज रांची में किया जा रहा है. इसमें 40 वर्षीय घायल मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं 28 वर्षीय मोहम्मद इफ्तिखार और 23 वर्षीय रवि कुमार का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा है. एक घायल 55 वर्षीय कमरुल होदा का रांची के किसी निजी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/subramanian-swamy-lashed-out-at-modi-government-over-ram-setu-said-not-a-single-affidavit-in-8-years/">मोदी

सरकार पर रामसेतु को लेकर बरसे सुब्रमण्यन स्वामी, कहा, 8 साल में एक भी हलफनामा नहीं, SC ने जवाब तलब किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही