Hazaribagh : हजारीबाग के गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बाबा साहेब के कई अनछुए पहलुओं से सभी को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अंबेडकर ने आगाह किया था कि देश के ऊपर पंथ को रखने से आजादी खतरे में पड़ जायेगी. अगर दुख से मुक्ति पानी है, तो पहले पढ़ना होगा और फिर जानकारी के साथ अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा. अंबेडकर बहुत बड़े राष्ट्रवादी थे और आजीवन मजदूरों, शोषितों, महिलाओं, विद्यार्थियों और पिछड़े समाज के लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे. उनके बताए मार्ग पर चलकर हम योग्य नागरिक बन सकते हैं. उन्होंने काफी पहले आगाह किया था कि संविधान से ही देश चलेगा. तभी देश की अस्मिता अक्षुण्ण रहेगी. वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि अंबेडकर ने जाति, धर्म, छूआछूत का भेदभाव मिटाने की पुरजोर वकालत की थी.
एसएनएमएमसीएच के एक्स-रे विभाग में स्टाफ करते हैं मनमानी [wpse_comments_template]
कार्यक्रम में अंबेडकर की जीवनी पर डाला गया प्रकाश
व्याख्याता डॉ पुष्पा कुमारी, डीएलएड के प्रभारी विभागाध्यक्ष महेश प्रसाद, व्याख्याता अनिल कुमार ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर यह संदेश दिया है कि वह गांधी के समकक्ष और देश के महापुरुष थे. कार्यक्रम में प्रशिक्षु शाहरूख हसन खान, सुनील कुमार यादव, नीतू कुमारी, चिंता कुमारी, सत्य रूपा कुमारी, प्रिया कुमारी, सचिन कुमार राणा और तपनारायण मेहता ने भी बाबा साहेब पर अपने-अपने विचार रखे. इससे पहले महाविद्यालय प्रबंधन समिति और व्याख्याताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया. मंच संचालन संयुक्त रूप से प्रशिक्षु कशिश राज और रूपा कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता दशरथ कुमार ने किया.ये रहे मौजूद
मौके पर व्याख्याता अशोक कुमार सिन्हा, पुष्पा कुमारी, लीना कुमारी, दीपमाला, परमेश्वर यादव, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक, दिलीप कुमार सिंह, संदीप खलखो, संदीप कुमार सिन्हा, कश्यप कुणाल, आलोक रंजन केरकेट्टा, शिक्षकेत्तरकर्मी अंजन कुमार, पम्मी कुमारी, नंदकिशोर कुमार, अखौरी विकास कुमार, संजय कुमार, राजकुमार साव, ज्योति हेमा एक्का आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-x-ray-department-of-snmmch-staff-do-arbitrariness/">धनबाद:एसएनएमएमसीएच के एक्स-रे विभाग में स्टाफ करते हैं मनमानी [wpse_comments_template]
Leave a Comment