Search

हजारीबाग : मेरी माटी मेरा देश के तहत गांवों में निकाली जा रही अमृत कलश यात्रा

  • जिले के शहीद जवानों से लेकर आम जनता के घरों से किया जा रहा मिट्टी का संग्रह
  • शहीद वीर सैनिक सुभाष सौरभ बारला के घर से उनकी मां ने दी माटी
Gaurav Prakash Hazaribag : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गावों में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है. इसको लेकर सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है, शहीद जवानों व आम जनता के घरों से मिट्टी का संग्रह किया जा रहा है. जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से हुए मुठभेड़ में शहीद हुए वीर सैनिक सुभाष सौरभ बारला के घर से उनकी मां ने माटी दी. उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि कर्तव्य पथ पर बन रही अमृत वाटिका में मेरे घर की माटी का उपयोग किया जायेगा. मेरे बेटे ने देश के लिए खुद का बलिदान कर दिया और अब उसके घर की माटी भी अमृत वाटिका पहुंचेगी. (पढ़ें, बिहारः">https://lagatar.in/bihar-sumo-said-nitish-has-become-a-political-burden-nitish-counterattacks/">बिहारः

सुमो ने कहा, नीतीश बन गए हैं राजनीतिक रूप से बोझ, नीतीश का पलटवार)

उत्कृष्ट और देश के प्रति सम्मानजनक कार्य

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल व  सिमरिया विधायक किशुन दास ने अवकाश प्राप्त सैनिक बसंत नारायण तिवारी और हुलाश प्रसाद कुशवाहा के घर से कलश में मिट्टी संग्रह किया. मौके पर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का यह बहुत ही उत्कृष्ट और देश के प्रति सम्मानजनक कार्य है. हजारीबाग के सैनिकों के घर की मिट्टी भी कर्तव्य पथ में उपयोग होगी. इचाक प्रखंड के दरिया गांव से भी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ हर घर से मिट्टी संग्रह किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण और कार्यकर्ताओं दोनों में उत्साह भी देखने को मिला. इसे भी पढ़ें : जिसका">https://lagatar.in/the-one-whose-heart-beats-for-the-poor-is-a-true-public-servant-president/">जिसका

दिल गरीबों के लिए धड़कता है, वही सच्चा लोकसेवक : राष्ट्रपति

अब तक 500 घरों से किया गया मिट्टी संग्रह 

पंचायत स्तर पर माटी संग्रह करके ब्लॉक भेजा गया. सभी 16 प्रखंडों से माटी घड़े में लायी गयी है. उसे समारणालय भवन में सुरक्षित रखा गया है.  दूसरे चरण में कलश में प्रत्येक गांव से माटी या एक मुट्ठी चावल संग्रह किया जा रहा है. इसमें नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स भी मदद कर रहे हैं. हजारीबाग जिले में लगभग 1350 गांव हैं. अब तक 500 गांव से मिट्टी संग्रह किया जा चुका है. यह अभियान अक्टूबर के अंतिम माह तक चलेगा. समाज के हर एक तबके को इस अभियान का हिस्सा बनने की जरुरत है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-shri-panch-mandir-durga-puja-committee-formed-suresh-soni-elected-president/">हजारीबाग

: श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुरेश सोनी अध्यक्ष निर्वाचित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp