Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बरकट्ठा के गैडा में झुंड से बिछडे हाथी ने मचाया उत्पात

Advertisement
Advertisement
पॉल्ट्री फार्म व घर को किया ध्वस्त चट किए अनाज, महिला को किया घायल Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गैडा स्थित बसरामो में सोमवार की रात झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने बसरामो निवासी बहादुर राम के पॉल्ट्री फार्म में काफी उत्पात मचाया और वहां मौजूद चूजों व चावल को नुकसान पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्यामा साव, उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मशाल जलाकर और पटाखा फोड़कर हाथी को खदेड़ा. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने वन विभाग के पदाधिकारियों से पोल्ट्री फार्म के संचालक बहादुर राम को हुए नुकसान की मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :3.45">https://lagatar.in/liability-of-3-crores-45-lakhs-heavy-burden-on-hec/">3.45

करोड़ की देनदारी, एचईसी पर पड़ गया भारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/HHHH-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल में भेजा गया

वहीं गिरिडीह जिला सीमावर्ती इलाके के कूदर निवासी मेराज आलम के घर का दरवाजा तोड़कर हाथी घर घुस में गया और घर के अंदर रखे घरेलू सामाग्रियों एवं अनाज को नुकसान पहुंचाया. साथ ही घर के अंदर महिला पर हमला बोल दिया, जिससे महिला का सिर फट गया व हाथ टूट गया. काफी मशक्कत से स्थानीय लोगों ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रतिनिधि शेख बदरूद्दीन ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को हाथी से सचेत रहने को कहा. हाथी फिलहाल बींड जंगल की ओर है. वन विभाग के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अभी जंगल की ओर जाने से ग्रामीण परहेज करें और अपने़-अपने घरों-खेतों आदि जगहों पर हाथी से सर्तकता बरतें. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-opposition-alliance-india-takes-out-protest-march-against-incident-in-manipur/">धनबाद

: मणिपुर की घटना के ख़िलाफ़ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने निकाला आक्रोश मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही