स्कूल की निदेशिका ने छात्रों को दी बधाई
alt="" width="600" height="400" /> सीबीएसई 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एंजल्स हाई स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि लगातर दो सालों तक स्कूली बच्चे कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों से जूझने के बावजूद बेहतर रिजल्ट लाए हैं. वहीं स्कूल की प्राचार्य शिखा अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. दूसरी खबर
सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा परिणाम में एंजल्स हाई स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, नितिन कुमार चौबे ने लाया 96%
alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : हजारीबाग जिला के बड़कागांव रोड के शंकरपुर स्थित एंजल्स हाई स्कूल के छात्रों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पिछले नौ सालों में लगातार चार बार जिला टॉपर देने का गौरव एंजल्स हाई स्कूल को प्राप्त होता रहा है. वर्ष 2018 में स्कूल के अर्णव रॉय, वर्ष 2019 में पीयूष कुमार अग्रवाल, 2020 में अमन कुमार और 2021 में प्रतीश बंसल और तनु अग्रवाल ने सर्वाधिक 98.2% अंक लाकर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया. वर्तमान वर्ष 2023 में एंजल्स हाई स्कूल के नितिन कुमार चौबे ने 96% अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. 10 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में एंजल्स हाई स्कूल के टॉपर बने नितिन कुमार चौबे ने अंग्रेजी में 93, हिंदी में 97, गणित में 97, विज्ञान में 95 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किया. वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में द्वितीय स्थान नित्या पांडेय, तृतीय स्थान उमंग अग्रवाल चतुर्थ स्थान अरिजीत कुमार रॉय, पंचम स्थान आयशा महविष, षष्ठम स्थान रुद्र राज शर्मा, सप्तम स्थान सिद्धार्थ शौर्य, अष्टम स्थान उमैरा फातिमा, नवम स्थान टिशा जैन और दशम स्थान समृद्धि सृजन ने प्राप्त किया . एंजेल्स हाई स्कूल की ओर से 10 वीं की परीक्षा में कुल 240 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें सभी शत- प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए. स्कूल के 53 बच्चे 90- 95 प्रतिशत के बीच रहे. स्कूल के कुल 22.08% बच्चे 90% से अधिक अंक से पास हुए और स्कूल का औसत प्रतिशत 79.91 रहा. 10 वीं के परीक्षा परिणाम में गणित विषय में 88 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक, विज्ञान विषय में 71 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक, सामाजिक विज्ञान विषय में 89 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक और कंप्यूटर में 5 विद्यार्थियों ने 100% अंक प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mla-flagged-off-the-deep-boring-vehicle/">घाटशिला
: विधायक ने डीप बोरिंग गाड़ी को झंडी दिखाकर किया रवाना [wpse_comments_template]

Leave a Comment