Search

 
 
 

हजारीबाग : सीबीएसई 12वीं परीक्षा में एंजेल्स हाई स्कूल का लगातार छठी बार शानदार प्रदर्शन

 
Hazaribag :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं की परीक्षा परिणाम शुक्रवार को निर्धारित समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जारी कर दिया गया. हजारीबाग-बड़कागांव रोड के शंकरपुर स्थित एंजेल्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में लगातार छठी बार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किया. स्कूल के छात्र अमन कुमार ने विज्ञान संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया. वाणिज्य संकाय में छात्रा माही अग्रवाल 96.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी. वहीं कला संकाय में छात्रा सुरभि प्रजापति ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-commerce-and-arts-topper-dreams-of-becoming-a-corporate-lawyer/">धनबाद

: कॉमर्स और आर्ट्स टॉपर का सपना, कॉर्पोरेट वकील बनना

12वीं की परीक्षा में 136 स्टूडेंट हुए थे शामिल

स्कूल के कुल 136 विद्याथियों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था. इसमें विज्ञान संकाय में 54, वाणिज्य संकाय में 54 विद्यार्थी तथा कला संकाय 28 विद्यार्थी शामिल हुए. इसमें सभी शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की. स्कूल के कुल 11 विद्यार्थी 95 प्रतिशत से ऊपर, 40 विद्यार्थी 90-95 प्रतिशत, 30 विद्यार्थी 85-90 प्रतिशत, 23 विद्यार्थी 80- 85 प्रतिशत, 15 विद्यार्थी 75- 80 प्रतिशत, 09 विद्यार्थी 70- 75 प्रतिशत और 70 प्रतिशत से कम अंक के साथ 08 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. स्कूल का औसत प्रतिशत 85.37% रहा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. स्कूल के बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र/ छात्राएं विज्ञान संकाय में उत्सव श्रेष्ठ 96.4% और अपूर्व राज 95.2%, वाणिज्य संकाय में विनायक खंडेलवाल 95.8% और कला संकाय में आकृति जैन 96.8%, मार्कंडेय मयंक 95.2%, आभा कुसुम 95% और आकृति सिन्हा ने 95 % अंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. एंजेल हाई स्कूल के उत्कृष्ट रिजल्ट पर स्कूल की प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के अनुशासन, बच्चों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग के बदौलत एंजेल्स हाई लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम आगे भी अपने इस प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयत्न करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें- परीक्षा">https://lagatar.in/read-ncert-books-to-crack-exams-divyanshu-gaurav/">परीक्षा

में कामयाबी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ें : दिव्यांशु गौरव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही