Search

 
 
 

हजारीबाग: अन्नपूर्णा देवी पहुंचीं खिरगांव, शहीद संदीप के परिजनों से की मुलाकात

 
Hazaribagh: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी सोमवार को हजारीबाग पहुंचीं. मंत्री खिरगांव स्थित शहीद संदीप पाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंची. उन्होंने शहीद संदीप पाल के पिता जयनंदन पाल, भाई मनीष पाल, बहन सोनी कुमारी, निशा कुमारी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. परिजनों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार के द्वारा नियम के अनुसार जो भी मदद होगा वह परिवार को मिलेगा. इसे भी पढ़ें-   चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस 
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे अपने स्तर से पूरी मदद करेंगी. अन्नपूर्णा देवी के साथ हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव और कुंवर मनोज सिंह मौके पर मौजूद थे. बता दें कि तीन दिन पहले थल सेना के जवानों को ले जा रही एक बस लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गयी थी. इसमें सात सैनिक शहीद हो गये थे. वहीं 19 जवान घायल हो गये थे. इसमें हजारीबाग के संदीप पाल भी शहीद हो गये थे. संदीप साल 2013 में सेना में भर्ती हुए थे. इसे भी पढ़ें-   फहीम">https://lagatar.in/faheem-murder-case-life-imprisonment-for-arafat-alias-arshad-and-mo-zahid-of-hindpiri/">फहीम

उर्फ सोनू हत्याकांड: हिंदपीढ़ी के अराफात उर्फ अरशद और मो जाहिद को आजीवन कारावास 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही