Search

हजारीबाग : दारू व इरगा कलस्टर में वार्षिक आमसभा

एसएलपीएस की सभी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी समाज को सशक्त बनाने के लिए किया प्रेरित Daru : दारू आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को वार्षिक आमसभा हरली व इरगा पंचायत भवन में की गई. दोनों पंचायत भवनों में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2022- 23 के चार्टर अकाउंटेंट की ओर से ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. वहीं एक वर्ष के आय-व्यय और लाभ-हानि का पूरा ब्योरा संगठन के सभी उपस्थित सदस्यों के बीच रखा गया. इस कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का चयन, संकुल संगठन के नाम में बदलाव, बैंक खाता में बदलाव, नए सदस्यों का प्रवेश शेयर धारक के रूप में सदस्यता, बाह्य लेखा परीक्षक की नियुक्ति, पोषण, सामाजिक हिंसा को कम करने एवं सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचाने, जेंडर जस्टिस सेंटर का गठन, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थों के सेवन से रोकथाम की जानकारी दी गई. वहीं जेएसएलपीएस के बीपीएम की ओर से चल रही सभी योजनाओं के बारे में बताया गया. साथ ही उसका लाभ अधिक से अधिक लेने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-government-should-release-rail-teka-agitators-unconditionally-kudmi-morcha/">रांचीः

रेल टेका आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार- कुड़मी मोर्चा

स्वयं सहायता समूह की दीदियों के कार्यों की सराहना

बताया गया कि प्रखंड के सभी तीन सीएलएफ का रजिस्ट्रेशन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अंतर्गत हो चुका है. इसका संचालन प्रमाणित बायलॉज के आधार पर किया जाएगा. प्रत्येक सीएलएफ में अधिकतम 6000 शेयर को जोड़ा जा सकता है. इसका सदस्यता शुल्क दस रुपए एवं एक शेयर का मूल्य 100 रुपए के अनुसार कुल शेयर का मूल्य छह लाख रुपए हैं. एक दीदी अधिकतम 10 में एक अर्थात 600 शेयर ही ले सकती हैं. शेयर धारक कलस्टर के अंतर्गत आनेवाली तीन पंचायतों के स्वयं सहायता समूह के सदस्य ही हो सकते हैं. अतिथियों की ओर से स्वयं सहायता समूह की सभी दीदी के कार्यों की सराहना करते हुए प्रखंड के विकास में और अधिक योगदान देने और अपने समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में मौजूद दारू और इरगा कलस्टर की दीदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-indian-human-rights-organization-honored-jharia-police-station-officer-santosh-singh/">धनबाद

: भारतीय मानवाधिकार संगठन ने झरिया थानेदार संतोष सिंह को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp