Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 10वीं में अनुष्का और 12वीं में अनन्या प्रियांशी बनीं टॉपर

Hazaribagh : आईसीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड 2023 के नतीजे में हजारीबाग कार्मल स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. 10वीं में अनुष्का प्रकाश और 12वीं में अनन्या प्रियांशी जिला टॉपर बनीं. दोनों बोर्ड में स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा. 10वीं में 115 में 27 छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक लाए. वहीं 107 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुई है. आठ छात्राओं को सेकेंड डिवीजन मिला है. वहीं 12वीं में सभी 32 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास की है. तीन छात्राएं 90% से अधिक अंक अर्जित की है. 10वीं में टॉपर अनुष्का प्रकाश को 98%, साम्या 95.8%, निमरा शाहिद 95.6%, नूर अक्सा 95.2%, अलीना काजमी 95%, महरूक हक 94.2%, माही प्रियम 94%, आस्था विश्वकर्मा 93.8%, अनन्या सिंह 93.6% और जीनत आफरीन व सृष्टि अग्रवाल को 93.4% अंक मिले. वहीं 12वीं में टॉपर अनन्या प्रियांशी को 94.5%, सेकेंड टॉपर रिया कुमारी को 92% और थर्ड टॉपर अभिलाषा बाखला को 90.75% अंक हासिल हुए. स्कूल की प्राचार्या सिस्टर सविता मेरी ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. साथ ही छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन को कामयाबी का सुखद नतीजा बताया. [caption id="attachment_637104" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/srishti-agrawal-10th-10-position_179-150x150.jpg"

alt="सृष्टि अग्रवाल " width="150" height="150" /> सृष्टि अग्रवाल[/caption]

(हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

 इंटरव्यू : एयरलाइंस इंडस्ट्री में जाना चाहती है टॉपर अनन्या प्रियांशी 

शुभम संदेश से बातचीत में आईसीएसई 12वीं बोर्ड कार्मल स्कूल हजारीबाग की टॉपर अनन्या प्रियांशी ने कहा कि वह एयरलाइंस इंडस्ट्री में जाना चाहती है. उनके पिता हरणगंज चानो निवासी जयेश पीटर कुमार एलआइसी कर्मी और माता सुनीता शालिनी गृहिणी हैं. माता-पिता की इकलौती संतान अनन्या ने बताया कि उसने काफी लगन, समर्पण और मेहनत से 12वीं की तैयारी की थी. यही सफलता का मूल मंत्र है कि करियर में सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान इंगित करें. शिक्षक और माता-पिता ने सदैव हौसला बढ़ाया.

बिना ट्यूशन टॉपर बनीं अनुष्का, बनना चाहती है डॉक्टर

बीआरपी ओमप्रकाश और हाई स्कूल सिंदूर की शिक्षिका ज्योत्सना रंजन की बेटी अनुष्का प्रकाश बिना ट्यूशन खुद की मेहनत से आईसीएससी 10वीं बोर्ड में कार्मल स्कूल की टॉपर बनी है. वह मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है. हजारीबाग अवधपुरी में रहनेवाली अनुष्का का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल, टीचर और पैरेंट्स का बड़ा रोल उसकी कामयाबी के पीछे रहा. टॉप करना है, तो मेहनत तो करनी ही होगी. आगे मंजिल निर्धारित कर सही दिशा में तैयारी करने से ही सफलता मिलती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/carmel-12th_385-1.jpg"

alt="" width="1219" height="585" />  इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही