Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: अनविता प्रियम ने संसद में रखी बातों की फिर से दी प्रस्तुति

Hazaribagh: हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्रा अनविता प्रियम ने 14 अप्रैल को संसद भवन के केंद्रीय हॉल में डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में अपने दिए गए व्याख्यान की पुन: प्रस्तुति की. अनविता ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से किए गए साक्षात्कार को साझा करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रति आभार प्रकट किया. जिसके मंच से देश की सर्वोच्च पंचायत में उसे व्याख्यान देने का अवसर प्राप्त हुआ था. अनविता के उद्बोधन की रिकॉर्डिंग डिजिटल बोर्ड में यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित कर सेमेस्टर दो व चार के विद्यार्थियों को इस सुनहरे अवसर का साक्षात्कार कराया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉक्टर पीसी देवघरिया ने अनविता की सराहना की तथा उससे प्रेरणा लेते हुए लोकसभा व राज्यसभा टीवी देखने का सुझाव दिया. इस अवसर पर डॉ. विनोद रंजन ने अपने विचार प्रकट किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि अनविता ने पूरे विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया हैं. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया.

अनविता को किया गया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-348.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर डॉक्टर बीपी सिंह, रीता कुमारी, डॉ बलदेव राम के अलावा काफी संख्या में शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे. प्रथम सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी पूजा कुमारी और प्रवीण कुमार ने अन्विता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर डॉक्टर बीपी सिंह, रीता कुमारी, डॉ बलदेव राम के अलावा काफी संख्या में शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे. प्रथम सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी पूजा कुमारी और प्रवीण कुमार ने अन्विता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-explosion-due-to-short-circuit-in-the-battery-room-of-subdivision-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल के बैटरी रूम में शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही