Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: शिक्षकों की गुहार, बच्चों को पढ़ाने दीजिए सरकार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: शिक्षकों को जाति प्रमाण पत्र के काम में लगाया जा रहा है. इससे शिक्षक परेशान हैं. इसे लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से इस काम से दूर रखने की गुहार लगाई है. इस संबंध में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र का काम अंचल कार्यालय का है. शिक्षकों को न तो इसके लिए ट्रेनिंग दी गई है और न उन्हें खतिहान की परख है. ऐसे में शिक्षकों को इस कार्य में लगाना कहीं से उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें– SC">https://lagatar.in/sc-said-we-are-in-support-of-stopping-black-money-and-money-laundering-but-it-is-necessary-to-consider-two-rules-of-the-act/">SC

ने कहा, हम काला धन और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के समर्थन में, पर एक्ट के दो नियमों पर विचार जरूरी, केंद्र सरकार को नोटिस भेजा
जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस बारे में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्राचार भी किया है. कहा कि पहले से ही शिक्षक जनगणना, पशुगणना, चुनाव और मध्याह्न भोजन जैसे गैर शैक्षणिक कार्य करते रहे हैं. इससे अध्यापन कार्य प्रभावित होता है. अब एक नया गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षकों के जिम्मे देने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी. वैसे सरकार का आदेश है, तो अनुपालन करना ही होगा. लेकिन इस विषय को धरातल पर लागू करने के पहले विचार मंथन की आवश्यकता है. बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें– प्रेम">https://lagatar.in/prem-prakash-case-bjp-opened-front-on-twitter-against-government-and-ranchi-police/">प्रेम

प्रकाश मामला : भाजपा ने सरकार और रांची पुलिस के खिलाफ ट्विटर पर खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही