Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल का दफ्तर बना अखाड़ा, हाइवा मालिकों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Hazaribagh : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल का दफ्तर शनिवार को अखाड़े में तब्दील हो गया. यहां ठेकेदारी को लेकर जमकर मारपीट हुई है. दरअसल ठेकेदारी को लेकर कार्यालय में संवेदक पेपर जमा करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान पेपर जमा करने को लेकर आपस में ही संवेदक भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई. इसमें संवेदक घायल भी हुए हैं. दरअसल ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने कई इलाकों में विकास कार्य को लेकर टेंडर निकाला है. टेंडर को भरने के लिए आज डाक्यूमेंट्स जमा करने की तिथि निर्धारित की गई थी. इसे लेकर हजारीबाग और इसके आसपास के इलाके के संवेदक पहुंचे थे. पेपर जमा करने के दौरान किसी ठेकेदार को रोका गया और फिर आपस में ही संवेदक मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे. बताया जाता है कि करीब सौ की संख्या में संवेदक सुबह से ही कार्यालय के आसपस इकट्ठा हो रहे थे.

पेपर डालने से रोका गया- संवेदक आशीष चंद्र

इंद्रपुरी चौक के निकट का रहने वाला संवेदक आशीष चंद्र ने बताया कि वह मंडई के काम को लेकर पेपर डालने के लिए आया था. लेकिन कुछ लोगों ने पेपर डालने से रोका और फिर मारपीट हो गई. धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई, जिसमें उन्हें चोट लगी है. यह पूर्ण रूप से टेंडर मैनेज करने का मामला है. उसका यह भी कहना है कि अगर आज पेपर जमा करने की तारीख निर्धारित थी, तो विभाग को सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम करना चाहिए था. सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह घटना घटी है. ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार राय ने जानकारी दी कि आज टेंडर का दिन नहीं है. उन लोगों ने पहले ही तय किया था कि जिसे टेंडर लेना है, वह अपना डॉक्यूमेंट जमा करेंगे. कार्यालय के बाहर काफी भीड़ लगी हुई थी. मारपीट की जानकारी हुई है. वे लोग सीसीटीवी कैमरे के जरिए लोगों को चिह्नित करेंगे और इसकी सूचना प्रशासन को भी देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि टेंडर मैनेज को लेकर जो आरोप-प्रत्यारोप है, वह पूर्ण रूप से निराधार है. इसे भी पढ़ें:विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-uproar-sloganeering-by-bjp-mlas-over-local-and-planning-policy/">विधानसभा

: स्थानीय व नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, नारेबाजी
दूसरी खबर

बकाया भाड़ा को लेकर हाइवा वाहन मालिकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/yyyy.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Keredari : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के हाइवा वाहन मालिकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन की प्रतिलिपि एसपी मनोज रतन चौथे, एसडीपीओ बड़कागांव अमित सिंह, एनटीपीसी चट्टीबरियातू कोल माइंस प्रबंधन को भी दी गई है. वाहन मालिकों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि चट्टी बरियातू कोल माइंस से कोयला ढुलाई का कार्य कर रही ट्रांसपोटिंग कंपनी ने उनका भाड़ा बकाया रखे हुए है. भाड़ा मांगने पर तरह तरह का बहाना और बयानबाजी करने के साथ झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देता है. ऐसे में वाहन मालिकों ने मांग की है कि बकाया भाड़ा 65 लाख का भुगतान करने और चट्टी बरियातू कोल माइंस से भाड़ा भुगतान एग्रीमेंट के माध्यम से सुनिश्चित करने की बात कही है. ज्ञापन सौंपने वालों में सरोज साव, रामरतन साव, सुबोध सिंह, मो जाबिर, सूरज साव, आशीष कुमार, ओम प्रकाश साहू, धनेश्वर साव समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही