Search

 
 
 

हजारीबाग : सप्तमी को बड़ा अखाड़ा प्रांगण में अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता

 
Hazaribagh : रामनवमी के आयोजन को लेकर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष जीतू यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता में रामनवमी महासमिति 2024 के अध्यक्ष के अलावा सम्मानित सदस्य अखाड़ाधारी के लोग भी थे. रामनवमी महासमिति अध्यक्ष जीतू यादव ने कहा कि श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति के द्वारा सप्तमी को बड़ा अखाड़ा प्रांगण में अस्त्र शस्त्र परिचालन का प्रतियोगिता रखा जाएगा. इस प्रतियोगिता में कई अखाड़ों के लोग शामिल होंगे. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा. साथ ही रामनवमी जुलूस के मार्ग के साथ पूरे शहर को महावीर पताखा से भगवामय कर सुसज्जित किया जाएगा. वहीं सभी जिलावासियों रामभक्तों से अपील किया कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिना किसी आपसी विवाद के नशामुक्त होकर रामनवमी को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं. कहा कि सभी लोग सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए रामनवमी को सफल बनाने में बढ़ चढ़ कर भाग लें. इसे भी पढ़ें-मैथन">https://lagatar.in/maithon-fire-breaks-out-in-cylinder-of-oxygen-plant-one-worker-burnt-to-death/">मैथन

: ऑक्सीजन प्लांट के सिलेंडर में लगी आग, एक कर्मी झूलसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही