Search

 
 
 

हजारीबाग : बंगाल के अर्पण दास बने शतरंज के बादशाह, दूसरे स्थान पर बिहार और तीसरे स्थान पर झारखंड

 
Hazaribag : 22 जून से आयोजित चार दिवसीय फर्स्ट आंल इंडिया फिडे रेटिंग ओपेन शतरंज प्रतियोगिता के बादशाह बंगाल के अर्पण दास बने. वहीं अंडर-7 में रांची की वेदिका चौधरी ने बाजी मारी. वहीं बालक वर्ग में यह खिताब मणी सुब्रतो को मिला. सुब्रतो ने यह खिताब झारखंड के अभिज्ञान सिंह को हरा कर जीता. विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन सभागार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-amit-singh-murder-case-was-closely-investigated-by-cid-adg/">देवघर

: अमित सिंह मर्डर केस की सीआईडी एडीजी ने बारीकी से की जांच

प्रतियोगिता में बंगाल का रहा दबदबा

अंडर-19 में अंकुश राज ने बादशाहत दिखाई. अर्पण दास को मुख्य अतिथि एएसपी अभियान ऋषभ गर्ग ने 50 हजार रुपए का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. फर्स्ट आंल इंडिया फिडे रेटिंग ओपेन शतरंज प्रतियोगिता उप विजेता और तीसरे स्थान पर सौरावजीत साहा और आयुष झा रहे. नगद पुरस्कार के रूप में अर्पण दास को 50,000 सौरवजीत शाह को 30,000 और आयुष झा को 20000 की राशि दी गई. पूरे प्रतियोगिता में बंगाल का दबदबा रहा. दूसरे स्थान पर बिहार और तीसरे स्थान पर झारखंड रहा. चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर के 226 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें 87 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और दो अंडर-7 के नेशनल चैम्पियन थे. मौके पर पर्यावरणविद् डॉ मनोज सिंह, पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह, केशव प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष राजन साहा उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर दीपक कुमार का प्रमुख योगदान रहा. मंच संचालन मनमीत अकेला ने किया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-geologist-of-gujarat-arrived-to-check-the-possibilities-of-earthquake-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में भूकंप की संभावनाएं जांचने पहुंचे गुजरात के भूगर्भ शास्त्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही