Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: शतरंज प्रतियोगिता में बंगाल के अर्पण दास बने विजेता

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित चारदिवसीय फर्स्ट ऑल इंडिया फिडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता में बंगाल के अर्पण दास विजेता बने. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी अभियान ऋषभ गर्ग मौजूद थे. जीत हासिल करनेवाले प्रतिभागियों को उन्होंने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट में अंडर-7 में रांची की वेदिका चौधरी ने बाजी मारी. बालक वर्ग में यह खिताब मणी सुब्रतो को मिला. सुब्रतो ने यह खिताब झारखंड के अभिज्ञान सिंह को हरा कर जीता. अंडर-7 में नेशनल चैंपियन ऋतिक राज हार गए. जबकि अंडर-19 में अंकुश राज जीते. जीत के बाद एएसपी ने अर्पण दास को 50 हजार रुपए का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. दूसरी ओर फर्स्ट आल इंडिया फिडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता में सौराव जीत साहा उप विजेता बने. वहीं आयुष झा तीसरे स्थान पर रहे. इसे भी पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-mandar-by-election-congress-candidate-shilpi-neha-tirkey-won-by-more-than-23000-votes/">BREAKING:

मांडर उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने मारी बाजी, 23000 से ज्यादा मतों से जीतीं !
नगद पुरस्कार के रूप में अर्पण दास को 50 हजार रुपए, सौरवजीत शाह को 30 हजार और आयुष को 20 हजार रुपए मिले. प्रतियोगिता में बंगाल का काफी दबदबा रहा. दूसरे स्थान पर बिहार और तीसरे स्थान पर झारखंड रहा. चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर के 226 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें 87 अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और दो अंडर-7 के नेशनल चैंपियन थे. इस अवसर पर पर्यावरणविद डॉ मनोज सिंह, पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह, केशव प्रसाद और जिला कोषाध्यक्ष राजन साहा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-arrives-in-germany-on-a-two-day-visit-will-attend-the-48th-g-7-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी दो दिन के दौरे पर जर्मनी पहुंचे, G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही