Search

 
 
 

हजारीबाग : मेडिकल नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डीएवी में आर्यन सम्मानित

 
Hazaribagh : स्थानीय डीएवी कैनरी हिल के छात्र आर्यन राज को मेडिकल नीट 2023 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. विद्यालय की टीचर इंचार्ज कविता पांडे ने आर्यन राज को पुष्प गुच्छ देकर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया. साथ ही आर्यन को शुभकामनाएं देते हुए एक योग्य चिकित्सक बनने की कामना की. मौके पर आर्यन राज ने कहा कि उनका सपना पूरा हुआ है. वह एक योग्य चिकित्सक बनकर समाज के गरीब और सुविधाहीन लोगों का इलाज करके उनकी सेवा करेंगे. इसे भी पढ़ें :नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-brother-in-law-going-to-sister-in-laws-wedding-injured-in-a-road-accident/">नावाडीह

: साली की शादी में जा रहा जीजा सड़क दुर्घटना में घायल

एम्स पटना में मिल सकता है दाखिला

आर्यन ने उम्मीद जताई कि पिछले वर्ष की काउंसिलिंग कट ऑफ के ट्रेंड से यह लगता है कि शायद एम्स पटना, भोपाल या गोरखपुर में दाखिला मिल जाए. इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका किरण मिश्रा और सुशीला करण ने भी आर्यन को आशीर्वाद दिया. आर्यन के पिताजी रवि कुमार डीएवी में वरिष्ठ केमिस्ट्री शिक्षक हैं, जिनका भरपूर सहयोग आर्यन को तैयारी के दौरान मिला. इस कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-states-industrial-policy-is-good-attention-has-to-be-given-to-resources-sk-behera/">जमशेदपुर

: राज्य की औद्योगिक नीति अच्छी है, संसाधनों पर ध्यान देना होगा – एसके बेहरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही