Search

हजारीबाग : आशीष सहाय ने थामा कांग्रेस का दामन समेत 3 खबरें

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कराई सदस्यता ग्रहण नाश्ते को लेकर कांग्रेस ऑफिस में जमकर बवाल Hazaribagh:  एकीकृत झारखंड-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केबी सहाय के पोते आशीष सहाय ने रविवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. उनके साथ कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. रांची से पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन्हें सदस्यता दिलाई. हजारीबाग कृष्ण वल्लभ आश्रम में सैकड़ों लोगों का जुटान हुआ था. इसमें महिलाओं की खासी संख्या थी.श्रीकांत सहाय और स्व. मीनू सहाय के पुत्र आशीष सहाय ने संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग से प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे से एमबीए की डिग्री ली है. वर्तमान में वह हजारीबाग में समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं. कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, शहजाद अनवर, आरसी प्रसाद, मुन्ना सिंह, जयशंकर पाठक, शैलेंद्र यादव, राजीव रंजन प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, दरोगा अंसारी, अशोक देव, शशि मोहन, विजय यादव , सुरजीत नागवाला समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-afghanistan-made-a-big-upset-defeated-england-by-69-runs/">वर्ल्ड

कप : अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को 69 रनों से हराया

सच्चे कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी को सेवा देंगे : आशीष

सदस्यता ग्रहण करने के बाद आशीष सहाय ने कहा कि समर्पित भावना के साथ कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी को सेवा देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके दादा ही उनके आदर्श हैं और उनकी ही राह को अपनाए हैं. अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण कराना, हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी होनी चाहिए. आने वाले समय में चुनाव में जीत सुनिश्चित हो, इसे लेकर काम किया जाएगा. जो पार्टी आदेश देगी, उसका पालन किया जाएगा.

तीनों राज्यों में बनेगी ‘इंडिया’ की सरकार : सुबोधकांत

कार्यक्रम के दौरान सुबोधकांत सहाय ने अपने पुराने अंदाज में केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सिवाय कोई ऐसा नेता नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंख में आंख डालकर लड़ रहा हो. अच्छे दिन आने वाले हैं और मोदी जी अब जाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. वहीं हेमंत सोरेन पर उन्होंने कहा कि तीन साल से झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार स्थिर है. कांग्रेस पार्टी चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़ी है.

कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया : राजेश ठाकुर

राजेश ठाकुर ने आशीष सहाय का पार्टी में जोरदार स्वागत किया और कहा कि कार्यालय में जो जनसैलाब दिख रहा है, वह यह बयां कर रहा है कि आशीष ने समाज में अपनी अच्छी छवि बनाई है. उन्होंने कहा कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है. राहुल गांधी ने एक बीड़ा उठाया है. उनके संकल्प को पूरा करने का वक्त भी आ रहा है. उन्होंने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया, तभी तो देश का प्रधानमंत्री चाय बेचने वाला बन गया. देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने भूमिका निभाई, अब देश बचाने में भी जिम्मेवारी उठानी होगी. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-vegetable-prices-rise-coriander-leaves-cost-rs-300-per-kg/">रांची

: सब्जी के भाव में लगी आग, धनिया पत्ती 300 रुपये किलो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/congress-crowd_479-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

100 रुपए का लालच देकर भीड़ जुटाने का आरोप

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कांग्रेस ऑफिस में जमकर बवाल हुआ. कार्यक्रम में आई महिलाओं ने आरोप लगाया कि 100 रुपए के अलावा नाश्ता और पानी देने की बात कही गई थी. कटकमदाग स्थित नवादा से आई बसंती देवी ने एक टोकन दिखाते हुए कहा कि यह टोकन आने के वक्त दिया गया था. कहा गया था कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टोकन वापस करने के समय 100 रुपए और नाश्ता दिया जाएगा. लेकिन न तो सौ रुपए मिले और न ही नाश्ता. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कांग्रेस ऑफिस में उन्हें बैठाए रखा. दूसरी खबर

एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने पीड़िता को दी सहयोग राशि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/help-15_737-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Chauparaan: सरकार से कोई मदद नहीं मिलने पर चौपारण सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने दिवंगत शिक्षक अयोध्या कुमार यादव को 76 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया. मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामवतार प्रजापति और सचिन सीताराम यादव की अगुवाई में रविवार को शिक्षकों का एक शिष्टमंडल उत्क्रमित हाई स्कूल बृंदा पहुंच कर दिवंगत सहायक अध्यापक अयोध्या कुमार यादव की आत्मा को शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया और उनकी पत्नी का हाल लिया. वहीं 76 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया. मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे ने कहा कि सरकार की ओर से सहायक अध्यापकों का कल्याण कोष का कोई लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है. सरकार ने पारा शिक्षकों को ठगने का काम किया है. मृतक शिक्षक की पत्नी एमए प्रशिक्षित हैं. उन्होंने डीसी से आग्रह है कि उन्हें जल्द अनुकंपा पर नौकरी दें.

पारा शिक्षकों का शोषण कर रही सरकार : दिनेश यादव

मीडिया प्रभारी दिनेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार पारा शिक्षकों का शोषण कर रही है. चुनाव से पहले किए गए वादा से मुकर रही है. सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव ने कहा कि अयोध्या कुमार यादव घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था. उनकी मृत्यु हो जाने से परिजनों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है. जल्द से जल्द मृतक के पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी मिलनी चाहिए. चौपारण बीआरसी कार्यालय के लेखापाल विष्णुनाथ रविदास ने 500 रुपए और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकाड़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ प्रदीप कुमार साहू ने 251 रुपए की सहयोग राशि दी. मौके पर सहायक अध्यापक सुधीर कुमार कौशल, अशोक कुमार यादव, रामभरोस यादव, गणेश साव, कैलाश साव, बच्चू कुमार राणा , सुनील कुमार यादव , संजय कुमार यादव, रामसेवक यादव, सुनील कुमार यादव, राजकुमार रविदास, सुरेश साव, मनोज कुमार, रामभजन राम, अनिल कुमार, राकेश राकेश रौशन, प्रमोद कुमार चौरसिया, मुनेश्वर प्रसाद यादव, बलदेव साव, कैलाश साव, राजेश कुमार साव, संतोष कुमार भुईयां, केदार प्रसाद, भुनेश्वर साव, भोला यादव, महादेव साव, तारकेश्वर राणा, ललन प्रजापति आदि मौजूद थे. तीसरी खबर

लंबित मामलों की उच्चस्तरीय जांच करें कुलपति : चंदन सिंह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/cccc-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh.  झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र नेता चंदन सिंह ने कुलपति को आवेदन दे कर कहा है कि विश्वविद्यालय में अनियमितता और छात्र हितों को ले कर लगातार बैठक की जा रही है. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संघ की भी कुछ मांगें हैं, जो पिछले लंबे अर्से से लंबित हैं. रूसा मद से पिछले वर्ष की गई खरीदारी और चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने, मिथलेश सिंह के विश्वविद्यालय के तीन महत्वपूर्ण पदों पर बने रहने यूसेट के निदेशक की ओर से बिना टेंडर और प्रक्रिया के अपने भाई की दुकान से लगातार की जा रही खरीदारी पर कार्रवाई के संबंध में कई आवेदन पूर्व में दिये गए पर कार्रवाई नहीं की गई. वहीं पूर्व कुलपति मामले में उनके कार्यकाल की जांच, छात्रों का एकेडेमिक, स्पोर्ट्स और कल्चरल कैलेंडर और विधि महाविद्यालय में एलएलएम की पढ़ाई को ले कर स्पष्ट निर्देश दिए जाने और पिछले सत्र के नामांकन प्रक्रिया को पूरी की जाने का आग्रह भी पूर्व में किया गया है. विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में समुचित तौर पर पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था किए जाने संबंधित आग्रह भी पत्र के माध्यम से छात्र नेता चंदन सिंह ने कुलपति से किया. पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा निदेशक को भी दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp