Search

 
 
 

हजारीबाग : अशोक रजक बने डॉ. बसंत नारायण उच्च विद्यालय के प्राचार्य

 
Hazaribagh : चौपारण प्रखंड के पंचायत बसरिया में संचालित राज्य स्थापित डॉ. बसंत नारायण सिंह उच्च विद्यालय बसरिया 1981 में स्थापित हुआ था. तब से विद्यालय में उच्च वर्ग के प्रधानाचार्य रहे. किसी भी अन्य वर्ग के शिक्षक को प्रधानाचार्य नहीं बनाया गया. लेकिन 2024 में बेलाही पंचायत के बरवाडीह के अशोक रजक जो निम्न वर्ग से आते हैं, उन्हें विद्यालय की कमान सौंपी गई है. इस बात की खुशी पूरे क्षेत्र के लोगों में है. ज्ञात हो कि अशोक रजक का सितंबर वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र शिक्षक के रूप में चयन हुआ था. अशोक ने बहुत संघर्ष कर अपनी पढ़ाई पूरी की और इस मुकाम तक पहुंचे है. अशोक रजक की प्रारंभिक शिक्षा डॉ. बसंत नारायण सिंह उच्च विद्यालय, बसरिया से ही हुई थी. मैट्रिक वर्ष 1999 में दिया उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए हजारीबाग के संत कोलम्बस कॉलेज में अपना दाखिल लिया. वहीं से 2001 में आर्ट्स इंटर पास किया. पुनः स्नातक के लिए कोलम्बस कॉलेज में नामांकन लिया और 2004 में स्नातक पास किया. उसके बाद उन्होंने आईटीआई किया. इसके बाद उन्होंने लोको पायलट की परीक्षा ली, मगर कुछ अंकों से वह पीछे रह गये. इसके बाद उन्होंने मन बनाया कि अब शिक्षा के क्षेत्र में जाना है. इसके बाद 2014 में सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय से पीजी किया. उसके बाद वह लगातार 8 सालों तक बच्चों को नेतरहाट, नवोदय की परीक्षा का ट्यूशन देते रहे. उसके बाद उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दी, मगर सफलता नहीं मिली. 2020 में उनका चयन शिक्षक के रूप में हुआ. तब से डॉ. बसंत नारायण सिंह उच्च विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गिरीराज">https://lagatar.in/giriraj-singh-took-a-jibe-at-congress-and-said-it-is-a-sinking-boat-that-is-why-everyone-is-running-away/">गिरीराज

सिंह का कांग्रेस पर तंज, बोले-डूबती हुई नैया है, इसलिए सब भाग रहे…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही