Search

 
 
 

हजारीबाग: दैहर में लगेगा विधानसभा निवेदन समिति का दरबार, अधिकारी होंगे शामिल

 
Hazaribagh: विस्थापितों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला की पहल पर शुक्रवार को बरही के श्रीनगर और 18 सितंबर को चौपारण के दैहर में झारखंड विधान सभा की निवेदन समिति का दरबार लगेगा. यह जानकारी स्वयं निवेदन समिति के सभापति सह विधायक ने दी. इस दरबार में जिले के डीसी, डीएफओ डीवीसी अधिकारी, एसडीओ और सीओ सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. जिसमें यहां के विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने की पहल की जाएगी. उन्होंने बताया कि 1956 से विस्थापितों की समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है. वस्तुस्थिति यह है कि उन्हें आज भी मालिकाना हक नहीं मिला सका है. उन्हें जमीन का सरकारी रसीद नहीं मिल पा रहा है. इससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उनके सकारात्मक परिणाम का नतीजा है कि चंदवारा और चौपारण क्षेत्रों में पर्चा निर्गत होना शुरू हो चुका है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-samarkand-will-attend-sco-summit/">पीएम

मोदी पहुंचे समरकंद, SCO शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही