Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सहायक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
आहत छात्रा ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश Daru : हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के सहायक शिक्षक (पारा शिक्षक) मुकेश कुमार पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. मुकेश के पिता युगल किशोर प्रसाद हैं. इस हरकत से आहत छात्रा ने शनिवार को घर में रखी सल्फास की गोली खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया. नाबालिग छात्रा का इलाज शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में हुआ. वह अब खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें :मुंगेरीलाल">https://lagatar.in/cm-has-gone-to-bengaluru-to-see-beautiful-dreams-of-mungerilal-sanjay-seth/">मुंगेरीलाल

के हसीन सपने देखने बेंगलुरु गए हैं सीएम : संजय सेठ

जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी- थाना प्रभारी

सोमवार को छात्रा की तबीयत ठीक होने पर उसकी मां ने अस्पताल में फर्द बयान दर्ज कराया. फर्द बयान के आधार पर दारू थाने में मामला दर्ज किया गया है. दारू थाना कांड संख्या 56/23 व भादवि 376, 306 और पोस्को एक्ट 4, 8 का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित छात्रा की मां ने फर्द बयान में बताया कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी पारा शिक्षक के घर वह फॉर्म भराने के लिए गई थी. फॉर्म भराने के बहाने शिक्षक उसे अपनी छत के ऊपर बने कमरे में ले गया. वहां छेड़छाड़ करते हुए उसका यौन शोषण किया. इस घटना से आहत छात्रा के माता-पिता और अन्य परिजनों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hunger-strike-against-officials-not-coming-to-office-regularly/">धनबाद:

अधिकारियों के नियमित रूप से ऑफिस नहीं आने के विरोध में भूख हड़ताल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही