Hazaribagh : हजारीबाग एथलेटिक संघ की बैठक बरहमपुर में हुई, जिसमें हजारीबाग एथलेटिक संघ के सदस्य क्लबों के सचिव फुटबॉल रेफरी एवं फुटबॉल प्रेमी मौजूद थे. इसमें खेल को बढ़ावा देने पर सहमति समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. इससे पहले संघ के सचिव स्व. वीरेंद्र कुमार के निधन पर सदस्यों ने शोक व्यक्त किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें:जिंदा">https://lagatar.in/ltte-chief-prabhakaran-is-alive-claims-former-congress-leader-nedumaran/">जिंदा
है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा
10 वीं बोर्ड की परीक्षा के पहले 11वीं में सीट बुकिंग के लिए मारामारी
है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा
विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनी मैच होंगे
बैठक की अध्यक्षता संघ के वरीय सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने की. संघ ने यह निर्णय लिया कि तत्काल संयुक्त सचिव भैया मुरारी सिन्हा की देखरेख में संघ का संचालन होगा और अगली बैठक झारखंड फुटबॉल संघ के आदेशानुसार और पर्यवेक्षक की उपस्थिति में संघ का विस्तार होगा. हजारीबाग फुटबॉल की बढ़ावा के लिए सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि हजारीबाग की विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाए. इसके लिए अभय पासवान, शशि विश्वकर्मा और शफीउल्लाह गुड्डू को जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही दिलीप गोप की ओर से 10 टीमों के बीच महिला फुटबॉल मैच कराने का प्रस्ताव आया. इसे जल्द से जल्द कराने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-before-the-10th-board-exam-there-is-a-scramble-for-seat-booking-in-the-11th/">धनबाद:10 वीं बोर्ड की परीक्षा के पहले 11वीं में सीट बुकिंग के लिए मारामारी
Leave a Comment