Search

 
 
 

हजारीबाग एथलेटिक संघ ने दिवंगत सचिव वीरेंद्र कुमार को दी श्रद्धांजलि

 
Hazaribagh : न्यू स्टेडियम फुटबॉल मैदान में रविवार को हजारीबाग एथलेटिक संघ के सचिव वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. हजारीबाग एथलेटिक संघ के सदस्यों और विभिन्न खेल क्लबों के सचिव ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर बद्रीनाथ गोस्वामी और भैया मुरारी सिन्हा ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है और उनके बताए हुए मार्ग पर संघ कार्य करेगा. इस मौके पर अशोक भट्टाचार्य, लाल किशोर प्रसाद, सरफराज अहमद, बहादुर राम, दिलीप गोप, धनेश्वर यादव, प्रमोद राम, शशि विश्वकर्मा, उमेश ठाकुर, मुन्ना कुमार, राजू राम, परमेश्वर गोप, सिकंदर यादव, सैफुल्लाह खान गुड्डू, मनोज राम, रोशन दत्ता, दिलीप कुमार, राजेंद्र कुमार एवं अन्‍य कई खिलाड़ी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशा

के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही