Search

 
 
 

हजारीबाग : आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, ग्रामीणों के साथ झड़प

 
पुलिस की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, क्रेन के टायर का निकाल दिया हवा मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, खाली हाथ बैरंग लौटी Hazaribagh : हजारीबाग के बरकट्ठा थाना अंतर्गत कोनहरा के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. काफी देर तक झड़प होती रही. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया. जब गाड़ी को निकालने के लिए क्रेन मंगाया गया, तो क्रेन के पहिए की हवा निकाल दी. ऐसे में गुरुवार रात भर पुलिस उस गांव में परेशान रही. आलम यह रहा कि वरीय पदाधिकारी को भी घटनास्थल पर आना पड़ा. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. उसके बाद पुलिस वहां से बैरंग लौट गई. दरअसल बरकट्ठा पुलिस इसराइल अंसारी के बेटे ताज अंसारी की तलाश कर रही थी. 2023 में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. रिकॉर्ड के अनुसार उस पर मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं. लगातार पुलिस उसे तलाश कर रही थी. लेकिन वह थाना नहीं पहुंच रहा था. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nation-paramount-nothing-is-more-valuable-than-this-in-life-pn-singh/">धनबाद

: राष्ट्र सर्वोपरि, जीवन में इससे मूल्यवान कुछ नहीं : पी एन सिंह

ताज अंसारी पर मारपीट का आरोप, थाना में मामला दर्ज

बीती देर रात पुलिस उसे तलाश करने के लिए उसके घर पहुंची, तो इसी दौरान आसपास के लोग और परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. इस मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह पुलिस फिर से उस गांव में दबिश बनाने के लिए गई ताकि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें पकड़ा जा सके. लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/145-players-appeared-in-the-selection-trial-of-jharkhand-womens-hockey-team/">झारखंड

महिला हॉकी टीम के चयन ट्रायल में 145 खिलाड़ी हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही