Search

 
 
 

हजारीबाग : धारा 144 के बावजूद जमीन पर कब्जा की कोशिश

 
Katkamsadi, Hazaribagh:  कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र में खुटरा पंचायत में जमीन पर अवैध कब्जा का गोरखधंधा काफी फल-फूल रहा है. मामला खुटरा पंचायत में ओमप्रकाश ठाकुर के जमीन केवाला 22/01/1976 खाता नंबर 16 चकबंदी खाता संख्या 12 प्लांट संख्या 135, 629, 138,720, 728, रकबा 51.5 डिसमिल से जुड़ा है. इस भूखंड पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग के न्यायालय द्वारा धारा 144 लगाया गया है. वहीं ओमप्रकाश ठाकुर और द्वितीय पक्ष इरशाद अंसारी उर्फ दिलशान, अजीत खान, बबली खान, इरशाद मलिक के बीच सदर अनुमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग के न्यायालय में वाद चल रहा है. लेकिन द्वितीय पक्ष की ओर से धारा 144 लगे होने के बावजूद उक्त जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसे लेकर ओमप्रकाश ठाकुर की सूचना पर कई बार पेलावल थाना द्वारा चहारदीवारी का कार्य रोका गया, लेकिन द्वितीय पक्ष बार-बार चहारदीवारी का कार्य कर रहा है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-teenager-missing-from-home-application-in-rajrappa-police-station/">रामगढ़

: घर से किशोर लापता, रजरप्पा थाना में आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही