Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बायोमीट्रिक पद्धति से दर्ज होगी विद्यार्थियों की उपस्थिति

कुलाधिपति के निर्देश का सख्ती से होगा पालन : वीसी कुलपति ने संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ मुकुल नारायण देव की अध्यक्षता में बुधवार को कुलपति सम्मेलन कक्ष में सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक हुई. इसमें परीक्षाफल का प्रकाशन नियत समय पर किए जाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी. परीक्षा प्रपत्र भरने की सूचना 15 दिन पहले दी जाएगी तथा परीक्षा का कार्यक्रम 21 दिन पहले जारी किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं हो. इसे भी पढ़ें :घाघीडीह">https://lagatar.in/ghaghidih-jail-inmate-manoj-singh-acquitted-in-murder-case-hc-overturns-jamshedpur-courts-decision/">घाघीडीह

जेल के कैदी मनोज सिंह हत्याकांड के सभी दोषी बरी, HC ने पलटा जमशेदपुर कोर्ट का फैसला

जो विद्यार्थी निर्धारित उपस्थिति पूरा नहीं करेंगे, परीक्षा फॉर्म नहीं भर पायेंगे- वीसी

वीसी ने बताया कि कुलाधिपति के निर्देश के आलोक में अब विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक पद्धति से दर्ज होगी तथा इसका पालन सख्ती से करना होगा. जो विद्यार्थी अपनी निर्धारित उपस्थिति पूरा नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा. परीक्षा प्रपत्र भरने के पहले ही अब इंटरनल मार्क्स परीक्षा विभाग में समर्पित किया जा सकेगा. डीट परीक्षा के लंबित इंटरव्यू संपन्न कराकर शीघ्र ही परीक्षाफल प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सभी विभागों में खराब पड़े कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और डिजिटल बोर्ड की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश देते हुए खराब पड़े उपकरणों को दुरुस्त किए जाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-years-imprisonment-to-a-man-guilty-of-indecent-act-with-an-innocent/">जमशेदपुर

: मासूम से अश्लील हरकत करने के दोषी को सात वर्ष की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही