Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गर्ग परिवार के घर में 96 घंटे विराजमान रहा बाबा श्याम का शीश

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित गर्ग परिवार के निवास स्थान पर बाबा श्याम का शीश 96 घंटे तक विराजमान रहा. यह गर्ग परिवार और कोई नहीं शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी का निवास स्थान है. यहां बाबा श्याम का शीश एक मार्च को लाया गया था. उन्होंने शहर के समाजसेवी जयप्रकाश खंडेलवाल के साथ रानीगंज से बाबा श्याम की प्रतिमा लायी. उसके बाद गर्ग परिवार का हर एक सदस्य बाबा की सेवा में आतुर नजर आए. जयप्रकाश खंडेलवाल एवं उनके परिवार के सदस्य भी बाबा की सेवा में हाजिर रहे. बाबा श्याम का नगर भ्रमण के दौरान दो मार्च को निशान यात्रा निकाली गई. भव्य भजन संध्या में श्याम प्रेमियों को बाबा ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया. बाबा श्याम का शीश सुबह 10 बजे रानीगंज के लिए रवाना हो गया. रवाना से पूर्व गर्ग परिवार के मुखिया वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी, उनकी धर्मपत्नी कृष्णा गर्ग, सुपुत्र राघव गर्ग, अनमोल अग्रवाल एवं उपस्थित श्याम प्रेमियों ने बाबा की आरती की. इसे भी पढ़ें:आदिवासी">https://lagatar.in/many-organizations-came-on-one-stage-in-save-tribal-maharally/">आदिवासी

बचाओ महारैली में 32 संगठन आए एक मंच पर

बाबा श्याम के जयकारे लगाए गए

श्याम प्रेमी पूरे रास्ते भर बाबा श्याम के जयकारे एवं मनमोहक भजनों के बीच बाबा को रानीगंज तक छोड़कर आए. भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी ने कहा कि बाबा की असीम कृपा से बाबा 96 घंटे तक उनके निवास स्थान पर विराजमान रहे. घर के तमाम सदस्यों के साथ-साथ शहर के सभी श्याम प्रेमियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया. उन्होंने कहा कि बाबा सदैव हजारीबाग आते रहे और बाबा का कार्यक्रम होता रहे, यही बाबा से कामना करते हैं. जयप्रकाश खंडेलवाल ने बाबा श्याम का असीम आशीर्वाद लेते हुए कहा कि बाबा श्याम का सदैव हजारीबाग में कार्यक्रम हो, ऐसी हम बाबा श्याम से कामना करते हैं बाबा श्याम समस्त शहरवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें. इसे भी पढ़ें:विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-leaders-wrote-a-letter-to-pm-modi-bjp-said-aam-aadmi-party-is-playing-victim-card/">विपक्षी

नेताओं ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, तो भाजपा ने बोला हल्ला, कहा, विक्टिम कार्ड खेल रही है आम आदमी पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही