Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ओकनी तालाब रोड में बनेगा बाबा विश्वनाथ मंदिर, रामनवमी में विराजेंगे बजरंग बली

Hazaribagh : हजारीबाग के ओकनी तालाब गली नंबर-2 में बाबा विश्वनाथ मंदिर बनाया जायेगा. श्रीचैत्र रामनवमी के दिन इस मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इसकी तैयारी को लेकर मंदिर प्रांगण में रविवार को ओकनी तालाब रोड गली 1 से 4 तक के विभिन्न गणमान्य लोगों की बैठक हुई. इसमें सबके सहयोग से वर्षों से स्थगित पड़े मंदिर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता केशर बाबू, भाजपा नेता सह अधिवक्ता रवि सिन्हा, वार्ड पार्षद विश्वनाथ विश्वकर्मा, किशोर, किशोरी प्रसाद वर्मा, पप्पू, सोमेंद्र कुमार उर्फ सोनू, प्रदीप सोनी, प्रदीप कुमार वर्मा, विनोद कुमार सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे. (पढ़ें, जयराम">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-talk-of-a-strong-opposition-front-without-congress-is-meaningless-if-we-will-not-get-to-speak-then-how-will-democracy-survive/">जयराम

रमेश ने कहा, कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्षी फ्रंट की बात बेमानी, बोलने नहीं मिलेगा, तो डेमोक्रेसी कैसे बचेगी?)

22 मार्च से प्रारंभ किया जायेगा मंदिर निर्माण का काम

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 मार्च श्रीचैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष की संध्या में भजन-कीर्तन से मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा. वहीं 25 मार्च पंचमी को हनुमान जी की प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ कुम्हार टोली से मंदिर प्रांगण में लाकर रखी जायेगी. 30 मार्च रामनवमी को प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा होगी. सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि इस पुनीत कार्य में अपनी उपस्थिति और सहयोग देकर पुण्य के भागी बने. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-in-charge-jayprakash-narayan-reached-ranchi/">झारखंड

राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण पहुंचे रांची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही