Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बबलू कुशवाहा बने कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Hazaribagh : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ सीके ठाकुर ने बबलू कुशवाहा को जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग सेवा दल के जिला मुख्य कार्यकारी संगठक पद पर कार्यरत रहे. कुशवाहा के मनोनयन पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने आशा और विश्वास जताते हुए उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार कर शीघ्र ही जिला कांग्रेस कार्यालय को समर्पित करें. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी निसार खान, डॉ प्रकाश कुमार, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, राजू चौरसिया, दरगाही खान, सुरेश कुशवाहा, अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश झा, कैलाश पति देव, विजय कुमार सिंह, जमजम रोजा, अशोक कुमार सैनी, सुखदेव दांगी, मिथुन कुशवाहा, अमृतेष रंजन, भैया असीम कुमार, सुरेश महतो, लीलो महतो, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-sunita-chaudhary-is-sweating-profusely-seeking-votes-by-roaming-around-the-villages/">रामगढ़

उपचुनाव : खूब पसीना बहा रहीं सुनीता चौधरी, गांवों में घूम-घूमकर मांग रहीं वोट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही