Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बाबू कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई, वीरता की चर्चा

Hazaribagh:  सर्किट हाउस के समीप भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में जिन कुछ तिथियों का विशेष महत्व है उसमें एक वीर कुंवर सिंह की जयंती का भी है. 1858 में इसी दिन बाबू कुंवर सिंह ने लीग्रैंड को पराजित कर जगदीशपुर को पुन: स्वतंत्र किया था. इसीलिए प्रति वर्ष इस तिथि को ‘विजयोत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में भी इस महायोद्धा ने अग्रेजों से लड़ाई लड़ी, जो सभी लोगों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी. इस दौरान इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी जेपी भाई पटेल मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-congress-gives-ticket-to-meira-kumars-son-anshul-from-patna-sahib/">बिहारः

पटना साहिब से कांग्रेस ने मीरा कुमार के बेटे अंशुल को दिया टिकट

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक देव, बिनोद सिंह, भगवान सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मिथलेश सिंह, अवधेश सिंह, सीडी सिंह, पंकज सिंह, विकास सिंह, डॉ मिथलेश कुमार, शंकर सिंह, राजू सिंह, अनुपम सिन्हा, मनोज कुमार सरोज, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, प्रेम शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, अर्जुन सिंह, शंभु सिंह, बबलू सिंह, आलोक सिंह, गोपाल सिंह, रवि सिंह, टुनटुन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, आशीष सिंह, परमानंद सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, रौशन सिंह, रितेश सिंह, डॉ संजीव सिंह, अमित सिंह, बबलू सिंह, बंटी देव, सुनील सिंह, अशोक सिंह, राम सिंह, अनूप सिन्हा, नन्हे सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-harshita-selected-in-upsc-said-teachers-of-tender-heart-school-had-filled-the-eyes-with-dreams/">रांची

: UPSC में चयनित हर्षिता बोली- टेंडर हार्ट स्कूल के शिक्षकों ने आंखों में भरे थे सपने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही