Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डुमरडीहा आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई और मुंहजूठी कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चेचकप्पी अंतर्गत डुमरडीहा आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को पांचवां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रीता देवी और संचालन पर्यवेक्षिका संयुक्ता ने किया. पोषण माह के तहत गुब्बारा उड़ा कर कार्यक्रम आरंभ किया गया. सीडीपीओ नीलू रानी ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 सितंबर तक निर्धारित है. इसमें महिला स्वास्थ्य एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मौके पर मौजूद लोगों को विभिन्न प्रकार के कुपोषण से बचाव और गर्भवती व धातृ महिलाओं को पोषण से संबंधित विशेष जानकारी दी गई. मुखिया रीता देवी ने कहा बच्चों को कुपोषण से बचाना है, तो पौष्टिक आहार के साथ-साथ मां का दूध समय पर अवश्य पिलाएं. आंगनबाड़ी केंद्र में समय पर टीका अवश्य लगाएं. कार्यक्रम में गोद भराई देवंती देवी और मुंहजूठी दीपेश टुडू का किया गया. मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने आंगनबाड़ी भवन की मांग की. मौके पर शिवराम मुर्मू, सुजीत कुमार, सेविका सोनिया देवी, कुसुम कुमारी, यशोदा देवी, चिंता देवी, माला टुडू, मनिया मुर्मू, चमेली देवी, हेमंती देवी, बसंती मुर्मू, मनीषा मुर्मू सहायिका छोटकी देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :राज्य">https://lagatar.in/tamanna-verma-won-gold-in-the-state-level-archery-competition-said-many-news-from-ramgarh-including-the-goal-of-winning-gold-in-the-olympics/">राज्य

स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तमन्ना वर्मा ने जीता गोल्ड, कहा- ओलंपिक में गोल्ड जीतना लक्ष्य समेत रामगढ़ की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही