Search

 
 
 

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने की दरिद्र नारायण सेवा

 
500 से भी अधिक असहाय, गरीब, रिक्शा चालकों के बीच बांटे गए कंबल कार्यक्रम में सदर विधायक और उनके पुत्र हुए शामिल आस्था के साथ सेवा कार्य सराहनीय पहल : मनीष जायसवाल हर साल की भांति इस वर्ष भी परंपरा को निभाया : प्रमोद यादव माता रानी की कृपा से कार्यक्रम में मिला सबका सहयोग : दीप नारायण निषाद Hazaribagh: शहर के चर्चित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को शारदीय नवरात्र में पूजा पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया गया. सेवा कार्य में सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं उनके पुत्र करण जायसवाल शामिल हुए. महासमिति की ओर से करीब 500 से भी अधिक असहाय, गरीब और रिक्शा चालकों को महाप्रसाद स्वरूप पूड़ी, मिठाई और सब्जी का भोजन कराया गया. फिर सभी के बीच कंबल, वस्त्र, साड़ी एवं छोटे बच्चे-बच्चियों के कपड़े का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम महासमिति पिछले 22 वर्षों से कर रही है. मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि महासमिति की यह सराहनीय पहल है. उनका सौभाग्य है कि ऐसे आयोजन का शुभारंभ उनके हाथों कराया गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-people-dance-in-johar-dandiya-night-of-bharatiya-kayastha-mahasabha/">हजारीबाग

: भारतीय कायस्थ महासभा के ‘जोहर डांडिया नाइट’ में झूमे लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/daridra-narayan_871-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

साल 2001 से लगातार जारी है नारायण सेवा

महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि महासमिति दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन वर्ष 2001 से लगातार करती रही है. हर साल की भांति इस वर्ष भी परंपरा को सफलतापूर्वक निभाया. मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि माता रानी की कृपा से कार्यक्रम में सबका सहयोग मिला. महासमिति का सौभाग्य है कि इस वर्ष सेवा कार्य में सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं उनके पुत्र शामिल हुए. कार्यक्रम में महासमिति के दिलीप जायसवाल, शिवदीप सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप जैन, राजेश गुप्ता, प्रकाश सिंह, बाल गोविंद निषाद, पवन रावत खंडेलवाल, गुड्डन सोनकर, बैजनाथ गुप्ता, नरेश निषाद, प्रमोद खंडेलवाल, महेंद्र गुप्ता, दिलीप सोनी, अशोक सिन्हा, रितेश खंडेलवाल, अर्जुन यादव, सुरेश प्रसाद, बिनोद कसेरा, सुशील मिश्रा, अर्जुन केशरी, आशुतोष चौधरी, अनिल मद्धेशिया, रंजन चौधरी, रितेश कसेरा, कुणाल खंडेलवाल, अभय निषाद, यश राज, अमित कुमार, विमल कुमार सहित कई लोगों ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-shadow-of-red-terror-ends-from-budha-pahad-area-now-the-picture-is-changing/">पलामू

: बूढ़ा पहाड़ के इलाके से लाल आतंक का साया खत्म, अब बदल रही तस्वीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही