Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सिद्ध महंत फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि पर मना बैकुंठ महोत्सव

Chouparan : चौपारण के बिगहा स्थित श्री हनुमत सेवा संस्थान की ओर से सिद्ध महंत फलाहारी बाबा की पहली पुण्यतिथि पर दो दिवसीय बैकुंठ महोत्सव संपन्न हो गया. इस मौके पर 24 घंटे का अखंड रामायण और गीता पाठ हुआ. उसके बाद भंडारा में 108 ब्राह्मण शामिल हुए. उन्हें गीता की पुस्तक, तुलसी की माला देकर विदा किया गया. इससे पहले बजरंग बली, गढ़काली, शिव मंदिर आदि में पूजा-अर्चना तथा अभिषेक के बाद महंत फलाहारी आलू बाबा की प्रतिमा का अभिषेक व पूजा-अर्चना की गई. आचार्य बालमुकुंद पांडेय तथा हनुमत मंदिर के पुजारी कपिल पांडेय सहित आधा दर्जन ब्राह्मणों ने नित्य पाठ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. इसे भी पढ़ें :क्या">https://lagatar.in/does-the-evm-khela-crisis-exist-now/">क्या

ईवीएम ‘खेला’ संकट अब भी मौजूद?

फलाहारी बाबा की महिमा का बखान

ईश्वर की आराधना के बीच फलाहारी बाबा के भक्तों ने उनकी महिमा का बखान किया. अनुयायियों ने बताया कि बाबा भगवान राम के अनन्य भक्त थे. उन्होंने अपने जीवन के अंतिम 40 वर्ष केवल प्रभु भक्ति में बिताई. इस दौरान दिन में केवल एक बार आलू का ही सेवन करते थे. पूजन में आचार्य बालमुकुंद पांडेय, बसंत मोहन पांडेय, हनुमंत सेवा संस्थान के आचार्य कपिल पांडेय, छोटन पांडेय, ज्योतिष आचार्य शुभम पांडेय, उज्जवल पांडेय आदि ने सहयोग दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-officers-of-secl-will-get-training-in-iit/">धनबाद

: आईआईटी में एसईसीएल के 20 अधिकारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

बैकुंठ महोत्सव में ये लोग रहे मौजूद

बैकुंठ महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुखदेव दास जी महाराज, इस्कान धर्म गुरु डॉ केशवानंद प्रभु, स्वामी श्री निवास जी महाराज समेत 108 ब्राह्मण मौजूद थे. सफल आयोजन में हनुमत सेवा संस्थान के आनंद चंद्रवंशी, संजय सिंह, कुमार राहुल, रामचंद्र सिंह, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, बिनोद सिंह, बलराम यादव, सुशांत राय, मनीष सिन्हा, काजू साहू, संजय चंद्रवंशी, करुण सिंह, शिवेश सिंह, प्रेम चंद्रवंशी, नीरज कुमार, सीटन साहू, शिवनंदन केशरी, पंकज कुमार, कामदेव प्रजापति, संजय कुमार आदि ने सहयोग किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही