Search

 
 
 

हजारीबाग : सत्यनारायण मंदिर में विराजे बजरंग बली और माता लक्ष्मी

 
Hazaribagh : हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में शुक्रवार को बजरंग बली और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई. इससे पहले दोनों की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया. इस पालकी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शोभायात्रा में माता लक्ष्मी एवं वीर बजरंगी के जयकारे लगे. शोभायात्रा में बड़ा बाजार चौक सहित अन्य इलाकों के कई महिलाएं, पुरुष, युवक, युवतियां एवं बच्चे शामिल हुए. महिलाएं लाल-पीली साड़ी एवं पुरुष कुर्ता-पायजामा में भक्ति का रसपान करा रहे थे. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ महिलाएं भजनों पर नृत्य कर रही थीं. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-byelection-bsp-supports-jharkhand-party-says-will-form-third-front/">रामगढ़

उपचुनाव : झारखंड पार्टी को बसपा ने दिया समर्थन, कहा – बनायेंगे तीसरा मोर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/maa-laxami.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं हुए शामिल 

पालकी शोभायात्रा सह नगर भ्रमण बड़ा बाजार चौक से सरदार चौक, ग्वालटोली चौक,बिरसा मुंडा चौक, अंबेडकर चौक, बुढ़वा महादेव मंदिर, बंशीलाल चौक होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई. शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी एवं वीर बजरंगी की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया. पूजा-अर्चना की समाप्ति के बाद आम जनों के बीच खीर-पूड़ी का वितरण किया गया. करीब दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. संध्याकाल में महाआरती की गई.

यज्ञ विसर्जन के साथ पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा समापन 

शनिवार को नित्य पूजन, हवन, महाआरती, कन्या पूजन, ब्रह्मण पूजन-भोजन एवं प्रसाद वितरण तथा यज्ञ विसर्जन के साथ पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन होगा. अनुष्ठान में टाटीझरिया, गिरिडीह एवं देवघर से आये आचार्य भक्ति धर्म मिश्रा, नीरज उपाध्याय, शंकर शास्त्री, अजय उपाध्याय, अभिषेक शास्त्री, पुरुषोत्तम मिश्रा, अजीत ने पूजा-अर्चना करायी. अनुष्ठान को सफल बनाने में नंद किशोर खंडेलवाल, किशोर पांडे, विशाल खंडेलवाल, गुंजन मद्धेशिया, रितेश खंडेलवाल, अशोक जैन, अरुण जौहरी, उदय केशरी, विकास केशरी, पप्पू गुप्ता, राजू पांडे, जयंत पांडे, अभिमन्यु पांडे, दीपक पांडे, अतिशय जैन, विष्णु जायसवाल समेत कई लोगों का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें - कुपोषण">https://lagatar.in/preparing-to-fight-malnutrition-advertisement-issued-for-7-posts-of-block-coordinator-interview-on-21-february/">कुपोषण

से लड़ने की तैयारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 7 पद के लिए निकाला गया विज्ञापन, 21 फरवरी को साक्षात्कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही