Search

 
 
 

हजारीबाग: तीसरे तल्ले से टूटकर गिरा छज्जा, मिस्त्री की गई जान

 
Hazaribag : हजारीबाग मंडई खुर्द में बन रहे नवनिर्मित भवन के तीसरे तल्ला का छज्जा टूटने से मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान मंडई खुर्द निवासी अवधेश कुमार सोनी के रूप में हुई. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि नगर निगम की ओर से कूड़ा रखने वाला भवन बन रहा था. इसमें तीन दिन पहले तीसरे तल की ढलाई हुई थी. ठेकेदार राजू सिंह के दबाव पर सटरिंग खोली जा रही थी. उसके बाद गुरुवार को अवधेश मिस्त्री छज्जा खोलने के लिए तीसरे तल पर चढ़ा. लेकिन कच्ची ढलाई की वजह से छज्जा टूटकर गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सभी नगर निगम के ठेकेदार से मुआवजे की मांग कर रहे थे. परिजनों ने यह भी बताया कि मिस्त्री के दो बच्चे छोटे-छोटे हैं और वह शुरू से काम कर रहा था. इधर घटना का सूचना मिलते हैं सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और मुआवजा दिलवाने की भी बात की. इसे भी पढ़ें - मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-governments-decision-now-mother-will-get-six-thousand-rupees-on-the-birth-of-second-daughter/">मध्य

प्रदेश सरकार का अहम फैसला, बेटी बोझ नहीं, अब दूसरी बेटी के जन्म पर माता को मिलेंगे छह हजार रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही